भारत में कोविड मरीज हुए 3 लाख 20 हजार से ज्यादा, 24 घंटे में 11929 नए मरीज

भारत में कोविड

नई दिल्ली। भारत में कोविड – 19 महामारी से मरीजों की संख्या में 10 हजार प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11 हजार 929 नए मरीजों की पहचान हुई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 922 तक पहुंच चुकी है। देश में शनिवार को सर्वाधिक मरीजों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना मरीज 149348 हैं जबकि 1 लाख 62 हजार 379 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 हजार 195 लोगों की अबतक मौत कोविड-19 महामारी से हुई है। भारत में कोरोना के नए मामलों में अबतक यह रिकॉर्ड है। इससे पहले सर्वाधिक 11458 मामले सामने आए थे।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ले सकते हैं सख्त फैसला

कोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना से निपटने के लिए सख्त पैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में सभी राज्यों से रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे विचार किया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ 16-17 जून को दो दिवसीय मीटिंग होने वाली है। बता दें कि देश जिस रफ्तार से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जुलाई तक 5 लाख कोरोना मरीज के होने का अंदेशा जताया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र 1,04,568 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। राज्य में 51, 392 सक्रिय मरीज हैं और 49,346 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3,830 है।

दूसरे स्थान पर मौजूद तमिलनाडु में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 42687 है। राज्य में ठीक होने वाले मरीज 23409 हैं और 18881 मरीज एक्टिव कोरोना वायरस की चपेट में हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 से 397 लोगों की मौत हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में कोविड मरीज हुए 3 लाख 20 हजार से ज्यादा, 24 घंटे में 11929 नए मरीज

भारत में कोविड
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts