नई दिल्ली। Corona Update: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 2 लाख 16 हजार से पार हो चुके हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 106737 है। भारत में कोरोना महामारी से 104106 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 6075 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 9300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार 4 जून 2020 को भारत में कुल 216919 कोरोना संक्रमित मरीज हो चुके हैं।
हालांकि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु में हैं। वहीं अन्य बड़े राज्यों जैसे, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले के बीच बुधवार को फैसला लिया है कि राज्य में 15 जून के बाद बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा। बिहार सरकार 15 जून से राज्य के सभी क्वारंटाइन सेंटर बंद करने जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी नए अपडेट (Corona Update) रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 74860 मरीज कोरोना के पॉजिटिव हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या 39944 है जबकि 32329 मरीज अबतक इस महामारी के मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना महामारी से 2587 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी हालात बुरे हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल 23645 मामले हैं। दिल्ली में 13497 एक्टिव कोरोना मरीज हैं और 9542 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अबतक 606 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है।
गुजरात और तमिलनाडु में हालात खराब
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
देश के दो अन्य बड़े राज्यों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। तमिलनाडु में गुरुवार को 25872 मरीजों की संख्या हो गई है जबकि गुजरात में 18100 की संख्या कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है। गुजरात में कोरोना से 1122 लोगों की मौत हुई है, वहीं तमिलनाडु में 208 लोग कोविड-19 महामारी से मारे जा चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































