‘कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ पर वेब संगोष्ठी का होगा आयोजन

कोरोनाकाल
  • सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात विचारक प्रो. अनिरुद्ध देशपांडेय होंगे मुख्य अतिथि

बिहार डेस्क। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा 6 जून, शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी 05.00 सायं से आयोजित है।  राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी ‘कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर केंद्रित होगा। वेब संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक प्रो. अनिरुद्ध देशपांडेय होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति  प्रो. संजीव कुमार शर्मा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलपति प्रोफेसर कुलदीपचंद अग्निहोत्री, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. नन्दकुमार यादव ‘इन्दु’ एवं हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति प्रो. एस. पी. बंसल होंगे।

कोरोनाकाल
‘कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ पर राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन

विशिष्ट वक्ता के तौर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा होंगी। विषय प्रवर्तन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. अरुण कुमार भगत करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी को लेकर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा तकनीकी एवं अन्य तैयारियां की जा रही है। यह राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की जाएगी। साथ ही इसका सीधा प्रसारण महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग हजारों प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सीएसजेएमयू

सीएसजेएमयू में पत्रकारिता छात्रों ने की लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग की प्रैक्टिस, फील्ड रिपोर्टिंग पर मिला विशेष प्रशिक्षण

यगेश पाल, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा…

Nov 1, 2025
डीएमई नोएडा

डीएमई, नोएडा ने इन्फ्लुएंसर कंटेंट और डिजिटल नैरेटिव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (डीएमई), नोएडा ने 16 और 17 अप्रैल, 2025 को इन्फ्लुएंसर्स कंटेंट, एल्गोरिथमिक ट्रांसपेरेंसी…

Apr 19, 2025
डी.एम.ई. लॉ स्कूल नोएडा

डी.एम.ई. लॉ स्कूल, नोएडा, ने किया अपने पहले विधि महोत्सव ‘जस कॉसमॉस 2025’ का आयोजन

दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन, नोएडा (GGSIP विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) ने अपने पहले विधिक महोत्सव जसकॉसमॉस’ 25…

Apr 9, 2025

इस राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी के सह संयोजक मीडिया अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. साकेत रमण है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

‘कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ पर वेब संगोष्ठी का होगा आयोजन

कोरोनाकाल
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts