Bank Holiday in August 2020: आज यानि की 1 अगस्त को देशभर में बकरीद मनाई जा रही है। इस दौरान देशभर के कई बैकों में कामकाज नहीं होगा। वही अगर अगस्त महीने की बात करें तो इस महीने 17 दिन देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा तो आइए जानते हैं कि कब-कब बंद रहेगा बैंक?
आज यानि 1 अगस्त को बकरीद की वजह से बैंक बंद रहेगा तो 2 अगस्त को रविवार है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन की वजह से देश के कुछ इलाकों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
इसके बाद 8 और 9 अगस्त को शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा। तो वहीं 11 और 12 अगस्त को देश के अलग-अलग हिस्सों में कृष्णा जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त को पेट्रियोट-डे की वजह से इम्फाल जोन में बैंक बंद रहेगा।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तो 16 अगस्त को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 17 तारीख से बैंक खुलेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को श्रीमंत संकरादेव की तिथि और 21 अगस्त को हरितालिका तीज की वजह से कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी की वजह से देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
इसी तरह 23 अगस्त को रविवार तो 29 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है जोकि बैंकों में सप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। वहीं 30 अगस्त को रविवार की वजह से देशभर में बैंकों में अवकाश होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































