प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कलाम स्मारक का उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi inaugurated Kalam Memorial

रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर आज यहां पीकारंबू में करोड़ों रूपये की लागत से निर्मित उनके स्मारक का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कलाम की लकड़ी की बनी हुई एक प्रतिमा का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ द्वारा बनाये गये इस स्मारक के अंदर कलाम की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पति की।

Read Also: नीतीश का दांव: आखिरकार ये खेल किस करवट बैठेगा ?

बता दें कि डॉ एपीजे अबदुल कलाम लंबे समय तक विभिन्न पदों पर डीआरडीओ के साथ जुड़े रहे थे। जिस स्मारक का उद्घाटन किया गया है उसे बनाने में 15 करोड़ रुपए की लागत आई है। पीएम ने 15 मिनट तक समारक का निरिक्षण भी किया। स्मारक के आस-पास उन रॉकेट और प्रक्षेपास्त्रों की अनुकृतियों का प्रदर्शन किया गया है जिन पर मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात पूर्व राष्ट्रपति ने काम किया था।

Read Also: चंद्रशेखर आजाद: एक प्रखर देशभक्त और अदभुत क्रांतिकारी

स्मारक के बनाने के लिए जमीन कलाम के गांव पीकारंबू में तमिलनाडु सरकार ने की थी। इस स्मारक में कलाम की 900 पेंटिंग्स और 200 दुर्लभ तस्वीरें हैं। वे 2002 से 2007 तक भारत रहे थे। स्मारक में कांसे की बनी कलाम की एक प्रतिमा भी लगाई गयी है। स्मारक का मुख्य प्रवेश द्वार इंडिया गेट की तर्ज पर तैयार किया गया है।

Read Also: ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

स्मारक के प्रवेश द्वार पर अग्नि प्रक्षेपास्त्र के मॉडल भी लगाया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री के पालानीस्वामी, केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन, निर्मला सीतारमण और राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू भी इस मौके पर मौजूद थे। पीएम ने स्मारक के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रध्वज भी फहराया।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कलाम स्मारक का उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi inaugurated Kalam Memorial
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts