रात में नींद खुलना, जानें संकेत
रात में नींद खुलना कोई आम बात नहीं है। इसके पीछे कई संकेत होते हैं। बार-बार नींद खुलने के पीछे तनाव के साथ-साथ कई मानसिक और शारीरिक कमजोरियों को भी दर्शाता है। इसके अलावा रात में नींद खुलना किसी अनजान शक्ति द्वारा आपके संपर्क की कोशिशों को भी दर्शाता है। ऐसे में यदि रात में अक्सर आपकी आंख खुल जाती है तो सावधान हो जाएं।
अधिकांश लोग इस घटना को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन धर्म शास्त्रों में हर रोज एक नियत समय पर नींद खुलने के पीछे के रहस्य के बारे में बताया गया है। यह घटना हमारे जीवन से गहराई से जुड़ी होती है और किसी होने वाली घटना की ओर इशारा करती है।
रात में अलग-अलग समय पर नींद भी कई बार खुलती है। आज हम जानेंगे कि रात में अलग-अलग समय पर बार-बार नींद खुलने का क्या संकेत होता है। इसके साथ-साथ इससे बचने के कुछ उपाय भी बताए जाएंगे।
आजकल वैसे तो यह समय अक्सर लोग जगे ही रहते हैं। लेकिन जो लोग जल्दी सो जाते हैं और उनकी आँख रात के 9 बजे से लेकर 11 बजे के बीच खुलती है तो यह संकेत होता है कि आपके मन में कोई चिंता है। बेहतर होगा कि आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को ठंडे या सामान्य पानी से धो लें और फिर किसी मंत्र का जाप करके सोएं। इससे इस समस्या का समाधान होगा।
यदि आपकी नींद रात के 11 बजे से 1 बजे के बीच खुलती है तो यह मन के अंदर भटकाव का संकेत है। इससे बचने के लिए आप सोने से पहले किसी भी प्रकार की नेगेटिव थिकिंग न करें। हमेशा सकारात्मक विचार मन में रखें और सोने से पहले भी कुछ अच्छा ही सोचें। जीवन में हमेशा अच्छा सुनें और अच्छा पढ़ें।
यदि आपकी नींद रात में 12 से 2 बजे के बीच खुलती है तो सावधान हो जाएं। यह किसी अनजान शक्ति के आपके आसपास होने का संकेत है। यह शक्ति अच्छी शक्ति भी हो सकती है। इसलिए ऐसा होने पर घबराएं नहीं। यह शक्ति आपको अपने जीवन के प्रति जागरूक करने की कोशिश करती है। बेहतर होगा कि आप जागरुक हों और अपने जीवन के बारे में गंभीरता से सोचें और कार्य करें।
आपकी नींद रात के 1 बजे से लेकर 2 बजे के बीच खुलती है तो यह आपके अंदर तेज गुस्से का प्रतीक है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। सोने से पहले अपने हाथ-पैर धो लें और ठंडा पानी पीकर सोएं।
यदि आपकी नींद सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच खुलती है तो यह एक शुभ संकेत होता है। यह संकेत है कि यूनिवर्स और इस ब्रह्मांड की दिव्य शक्तियाँ आपसे संपर्क करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि आप जल्दी उठें और अपने ईष्टदेव की आराधना करें। आप परमात्मा में ध्यान लगाएं। आपके जीवन का उद्देश्य पूरा करें। बहुत सारी शक्तियाँ आपका इंतजार कर रही हैं जो समय आने पर आपसे मिलना चाहती हैं।
सुबह के 3 से 5 बजे के बीच नींद खुलने का संकेत होता है कि कोई अनजान शक्ति आपके संपर्क करने की कोशिश कर रही है। यदि इस समय रोजाना आपकी नींद खुलती है तो डरे नहीं बल्कि ईश्वार का धन्यवाद करें कि उन्होंने अपनी सेवा के लिए आपको चुना है। नींद खुलने के बाद आप ईश्वर का नाम लें।
यदि आपकी नींद सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच खुलती है तो यह दर्शाता है कि आपको इमोशनली एक कमजोर व्यक्ति हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको मेडिटेशन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ-साथ रोजाना एक्सरसाइज भी करते रहें। इससे लाभ होगा।
नोट- यह मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। इसपर हन्ट आई न्यूज किसी भी प्रकार से दावा नहीं करता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.