देश में कोरोना से अब तक 681 लोगों की मौत, जानिए सभी राज्यों का हाल

देश में कोरोना

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 21 हजार 393 हो गई है। इसमें 681 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4258 लोग ठीक हो गए हैं।

भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या  21393 तक हो गई है। इसमें 16454 सक्रिय मामले, 4258 ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 681 लोगों की मौत हो गई हैं। 16454 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में करीब 50 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 5218 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 251 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 722 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2178 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

तीसरे नंबर पर दिल्ली है, यहां अब तक 2156 मामले हैं, जिसमें 47 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है, यहां अब तक 1659 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर तमिलनाडु हैं, यहां 1596 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

मणिपुर में सिर्फ दो, मेघालय में 12, मिजोरम में एक और उड़ीसा में सिर्फ 79 मामले सामने आए हैं। यहां 24 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत दर्ज की गई है। पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में 245 कोरना संक्रमित लोग बताए गए हैं उन 39 को डिस्चार्ज किया गया। 16 की मौत हो गई है।

उधर त्रिपुरा में सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 46 मामले सामने आए 19 को डिस्चार्ज किया चुका है। उत्तर प्रदेश में अब तक 1294 लोग कोराना वायरस से पीडि़त बताए गए हैं जिनमें से 140 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है । यहां 20 लोगों की मौत हुई है । पश्चिम बंगाल में बुधबार सुबह तक 423 मामले सामने आये हैं। 73 को डिस्चार्ज किया चुका है। 15 की मौत हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

देश में कोरोना से अब तक 681 लोगों की मौत, जानिए सभी राज्यों का हाल

देश में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts