हावड़ा के घोड़ा डांगा में प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, माया श्रीवास्तव ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

आज हावड़ा के घोड़ा डांगा में सिलाई, कढाई, पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, मेंहदी, आचार, पापड़ और खाने का नई नई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन आदि का प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। इसका उद्धघाटन समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका , बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी , एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव ने किया।

समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण शिविर  के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की अपने देश की महिला गर चाह ले तो अपने अपनी ही आर्थिक स्थिति  ही नही, अपने हुनर का उपयोग कर राष्ट्र की चालीस प्रतिशत आर्थिक स्थिति को अपने बल पर पूरा कर इतिहास रच सकती है।

केंद्र व राज्यों की सरकार अगर महिलाओ को संसाधन उपलब्ध कराए तो महिलाएं राष्ट्र को प्रथम स्थान पहुंचाने में अहम भूमिका का निर्वाह कर सकती है। श्रीमती श्रीवास्तव आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा के घोड़ा डांगा में  सिलाई कटाई , मधूबनी पेंटिंग , मिथिला पेंटिंग,मेहंदी  प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन के बाद महिलाओ को संबोधित कर रही थी।


प्रक्षिक्षण शिविर में उपस्थित महिलाओं ने श्री मती श्रीवास्तव  का भूरी भूरी परशांसा करते हुए कहा कि जिस तरह  श्रीमती श्रीवास्तव हम सभी की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने मे लगी रहती हैं उसी तरह से आगर सरकार हम सभी लोगों पर  थोड़ा सा  ध्यान देगी तो हम सभी देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाने में योग दान दे सकती हैं ।अध्यक्षता गीता वर्मा ,संचालन रीना सिंह,धन्यवाद ज्ञापन रीता साव ने की।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026


इस अवसर पर उपस्थित महिलाओ में प्रीति ,मुन्नी , संगीता सिन्हा, राखी सेठ,रीता बनर्जी, रूपा साव,गौरी साव, अनिमा बनर्जी ,विदुषा सेन, सीमा घोष,वीना झुनझुनवाला, गीता घोष ,रिंकु सिन्हा लालिता सिन्हा, सरोज जैन,बबली रानी,कनक लता जैन ,सीमा चटर्जी ,विजेता सिंग, इंद्रानी,रश्मि वेन, कुमकुम ,रूपा दत्ता ,सुनीता, दास,,लीना कर्ण, विंदू देवी, रेखा मिश्रा मिठू देवी ,मीना देवी  प्रमूख थीं।


श्रीमती श्रीवास्तव ने महिलाओ से अपील कि वे आगे आकर प्रशिक्षण का लाभ उठाकर खुद आत्म निर्भर बने और राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

हावड़ा के घोड़ा डांगा में प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, माया श्रीवास्तव ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts