भारत का विदेश मुद्रा भंडार
नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी की समाप्ति सप्ताह में 3.091 अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का बढ़ना है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
पिछले सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.763 अरब डॉलर बढ़कर 441.949 अरब डॉलर हो गयीं। इस दौरान स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.123 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.430 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी 90 लाख डॉलर घटकर 3.590 अरब डॉलर रह गई।
अमेरिका ने भारत के व्यापारिक बाधाओं को लेकर जताई चिंता
वहीं दूसरी तरफ व्यापार को लेकर अमेरिका ने कहा कि वह भारत के नये व्यापारिक बाधाओं को लेकर चिंतित है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसका समाधान दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापारिक समझौता होने से पहले करने की जरूरत है।
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को अगले सप्ताह होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को सफल होने की उम्मीद जताते हुए कहा, पिछले कई हफ्तों में भारत की ओर से कई घोषणाएं हुई हैं जो चर्चा को थोड़ा और कठिन बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम इन्हें बाधाओं में वृद्धि के रूप में देखते हैं। निश्चित रूप से दोनों देशों के नेताओं के बीच चर्चा में यह मुद्दा सामने आयेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.