जर्मनी में भीषण गोलीबारी
बर्लिन। जर्मनी में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें करीब 8 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं। जर्मन मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया है कि जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार की शाम हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो हुक्का बार को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।
पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) बजे जर्मनी में भीषण गोलीबारी में आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया।
इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने बुधवार रात को कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है। हालांकि घटना के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे कुछ दिनों पहले बर्लिन म्यूजिक वेन्यू में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगों के अंदर भ्रम… Read More
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.