नई दिल्ली। कॉलेज स्टूडेंट्स को राहत देते हुए यूजीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूजीसी ने कहा है कि अब स्टूडेंट्स एक साथ दो डिग्री कोर्सेस कर सकते हैं। इस नए फैसले के अनुसार, अब आप दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए करते हुये इग्नू या किसी और डिस्टेंस एजुकेशन इंस्टीट्यूट से बीबीए भी उसी साल एक साथ कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूजीसी ने यह बदलाव इसलिए किया है क्योंकि पिछले कई सालों से स्टूडेंट्स को यह शिकायत रहती थी कि एक साथ दो कोर्स क्यों नहीं कर सकते जबकि कई बार उनके भविष्य की योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण होता था। लेकिन पहले एक साथ एक ही वर्ष में दो डिग्री कोर्स करना गलत माना जाता था। इसकी अनुमति पहले नहीं थी लेकिन अब स्टूडेंट ऐसा कर सकते हैं। हालांकि अब भी यूजीसी की कुछ शर्तें है –
जानिए क्या है यूजीसी का नया नियम
यूजीसी ने हालांकि यहां भी एक कंडीशन के साथ परमीशन दी है। इसके तहत इन दो डिग्री कोर्सेस में से एक तो रेग्यूलर कोर्स हो सकता है पर दूसरा ओपेन। डिस्टेंस लर्निंग या फिर ऑनलाइन मोड से किया जा सकने वाला कोर्स हो सकता है। यानी अब भी दोनों डिग्री कोर्स रेग्यूलर नहीं हो सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
जानकारी के अनुसार, एजुकेशन कमेटी ने इस बारे में बात करते हुये कहा कि रेग्युलर कोर्सेस के साथ मिनिमम अटेंडेंस का इश्यू जुड़ा होता है। इससे स्टूडेंट्स अपनी नियमित शिक्षा पर दोनों तरफ ध्यान नहीं रख पाएगा और पढ़ाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूसरा कोर्स डिस्टेंस लर्निंग से करने का विकल्प रखा गया है।
इस मामले में यूजीसी सेक्रेटरी रज़नीश जैन का मानना है कि इससे स्टूडेंट्स के लिये कैरियर प्रॉस्पेक्टस् और बढ़ेंगे और उनमें कम समय में समझने की अच्छी मानसिकता विकसित हो सकेगी। यूजीसी के इस नए बदलाव से उन लाखों कॉलेज स्टूडेंट्स को फायदा होगा जो लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































