भारत के पास कितने परमाणु हथियार हैं, जानिए भारत की असली परमाणु ताकत

भारत में परमाणु हथियार

दुनिया के चुनिंदा देशों के पास परमाणु हथियार हैं। दुनिया में फिलहाल 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। भारत भी उन 9 देशों में से एक है जिसके पास परमाणु हथियार हैं। भारत और पाकिस्तान के पास लगभग परमाणु हथियारों की संख्या बराबर है। हालांकि भारत के पास मौजूद परमाणु हथियार पाकिस्तान से ज्यादा बड़े हैं। इसके साथ-साथ यह ज्यादा घातक भी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भारत के पास कितने परमाणु हथियार

दुनिया के चुनिंदा देशों की बात करें तो सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वालों में रूस का नाम सबसे ऊपर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार उसके पास है। रूस के पास 5000 से भी ज्यादा परमाणु हथियार है। सही नंबर की बात करें तो रूस के पास कुल 5977 परमाणु हथियार है।

दूसरे नंबर पर आता है अमेरिका। अमेरिका के पास रूप से लगभग 600 परमाणु हथियार कम है। अमेरिका के पास 5428 परमाणु हथियार है। इस प्रकार तुलनात्मक रूप से देखें तो रूस अमेरिका पर भारी पड़ता हुआ नजर आता है। इसके अलावा रूस के पास कई हाइपरसोनिक मिसाइल भी है जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

तीसरे नंबर पर आता है चीन। चीन के पास कुल 350 परमाणु हथियार है। अमेरिका और रूस के मुकाबले चीन कहीं भी नहीं ठहरता। फिर भी परमाणु हथियार के मामले में चीन तीसरे नंबर पर आता है। फ्रांस चौथे नंबर पर है। फ्रांस के पास कुल 290 परमाणु हथियार है। फ्रांस के पास भले ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फाइटर प्लेंस हैं लेकिन परमाणु हथियार के मामले में वह चीन के मुकाबले पीछे है।

पांचवें नंबर पर ब्रिटेन है। ब्रिटेन के पास 225 परमाणु हथियार हैं। फ्रांस और ब्रिटेन यूरोप के देश हैं। परमाणु हथियार के मामले में पाकिस्तान का स्थान भी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार है। चीन के मुकाबले परमाणु हथियार पाकिस्तान के पास लगभग आधे हैं।

दक्षिण एशिया की बात करें तो यहां पर 3 देश प्रमुख रूप से परमाणु हथियार संपन्न है। भारत पाकिस्तान और चीन। चीन और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में जान चुके हैं। अब जानते हैं कि भारत के पास कितने परमाणु हथियार हैं।

दक्षिण एशिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला भारत हमेशा शांति की बात करता है। भारत में कभी भी किसी दूसरे देश पर पहले हमला नहीं किया है। भारत सह-अस्तित्व में विश्वास करता है। परमाणु हथियार की बात करें तो भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं। हालांकि भारत के पास जो हथियार मौजूद हैं वह ज्यादा घातक और बड़े हैं।

दुनिया के इन देशों के अलावा भी दो अन्य देश हैं जिनके पास परमाणु बम है। इजरायल के पास 90 परमाणु हथियार है। इजराइल भी यूरोप महाद्वीप का ही एक देश है। इसके अलावा उत्तर कोरिया ने भी हाल ही में खुद को परमाणु हथियार से संपन्न ने किया है। उत्तर कोरिया के पास 20 परमाणु हथियार हैं। दुनिया के विनाश के लिए मात्र 4 से 5 परमाणु हथियार ही काफी है। ऐसे परमाणु हथियार का उपयोग पूरी दुनिया के लिए विनाश का कारण बन सकता है।

नोट- यहां पर दी गई जानकारी केवल आपको जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए दी गई है। यह जानकारियां पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now