Widow Pension Yojana: विधवा पेंशन योजना क्या है? इसका लाभ कैसे लें?

Widow Pension Yojana

Widow Pension Yojana: विधवा पेंशन योजना कल आप उन महिलाओं को मिलता है, जिनके पति किसी कारणवश अब इस दुनिया में नहीं है और वह अकेली जिंदगी जी रही है। केंद्र सरकार ऐसी महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना (Widow Pension Yojana) स्कीम के तहत कुछ राशि इन्हें देती है। विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

विधवा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जो दस्तावेज जरूरी होते हैं, उनके बारे में आज आपको जानकारी दी जाएगी। इसके साथ साथ Widow Pension List को कैसे देखें इसके बारे में भी बताया जाएगा। बता दें कि देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है और पति के नहीं रहने पर उनका जीवन और कष्टदायक हो जाता है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाए गए विधवा पेंशन योजना (Widow Pension Yojana) उन महिलाओं के लिए अच्छा होता है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार एक निश्चित राशि प्रति महीने लाभार्थी के अकाउंट में डालती है। इसे पेंशन के तौर पर हर महीने प्रदान किया जाता है। Widow pension yojana के तहत सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही हैं। आज इस लेख को पढ़कर आप इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

Widow Pension Yojana का उद्देश्य

विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाए गए विधवा पेंशन योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं। उन्हें कुछ जरूरी चीजों के लिए किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है।

सरकार विधवा पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता किस्तों में होती है। इस योजना के तहत महिलाओं को मंथली खर्च के लिए कुछ रुपए दिए जाते हैं। इसे भी देखें- PM Wani Yojana – प्रधानमंत्री वाणी योजना का उद्देश्य और पंजीकरण प्रक्रिया

Widow Pension Yojana की प्रमुख बिंदु
  • योजना का नाम – विधवा पेंशन योजना
  • योजना का प्रकार – सरकारी योजना
  • योजना का स्वामित्व – केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई
  • योजना का उद्देश्य – विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • योजना का लाभार्थी – विधवा महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे है

विधवा पेंशन योजना के लाभ

इस योजना का लाभ (Widow Pension Yojana Benefit) देश की विधवा महिलाओं को मिलता है। देश के अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वह अपना जीवन यापन सही तरीके से कर सकें। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलता है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

विधवा पेंशन योजना (Widow Pension Yojana) के साथ सरकार द्वारा जो धनराशि दी जाती है वह सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। डीबीटी का मतलब डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर होता है। इसमें सरकार लाभार्थी के अकाउंट में सीधे पैसा पहुंचा देती है। इसके लिए पात्र लाभार्थी के पास अपना बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना चाहिए। आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है। यदि कोई विधवा महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो सबसे पहले उन्हें बैंक में जाकर अकाउंट खुलवाना पड़ेगा और उस उसको अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा। इसके बाद वह विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

विधवा पेंशन योजना 2022 की पात्रता
  • विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिलाओं को ही पात्र माना जाता है।
  • विधवा महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • पति की मृत्यु के बाद आवेदन करने वाली महिला ने यदि पुनर्विवाह कर लिया है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई विधवा महिला के बच्चे युवा हैं और वह अपनी महिला की देखभाल करने में समर्थ नहीं है तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलता है। यदि कोई विधवा महिला निर्धारित उम्र के अनुसार व्यस्त नहीं है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है।

Widow Pension Yojana 2022 के जरूरी दस्तावेज

विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए और आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए।

  • आवेदन करने वाले का आधार कार्ड
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर (आधार और बैंक से लिंक होना चाहिए)
विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ (Widow Pension Yojana Benefits) लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। नीचे के तरीकों से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसे भी देखें- PM Gati Shakti Yojana – प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है? जानें

  1. सबसे पहले आवेदन करने वाले को अपने राज्य के अनुसार ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Widow Pension Yojana का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और वहां Apply Now बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा। विधवा पेंशन योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो जानकारी मांगी गई है उसे भरना होगा।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद उसे सबमिट पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
  6. फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगा।
विधवा पेंशन योजना की पेमेंट डिटेल कैसे चेक करें?

विधवा पेंशन योजना का लाभ (Benefits of Widow Pension Yojana) आपको मिला है और यदि आपका बैंक अकाउंट लिंक है तो इस योजना के तहत मिलने वाली राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

  1. पेमेंट डिटेल देखने के लिए पहले आपको नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा जहां पेंशन पेमेंट डिटेल दिखाई देगा। उस पर क्लिक कर दें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको सेक्शन ऑर्डर नंबर/ एप्लीकेशन नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने पेंशन पेमेंट डिटेल आ जाएगी जहां पर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now