OTT Full Form Hindi
OTT Full Form in Hindi – ओटीटी का फुल फॉर्म क्या होता है? ओटीटी प्लेटफॉर्म का मतलब (OTT Full Form aur Matlab in hindi) क्या होता है? यदि आपको ओटीपी के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको आज इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म आजकल काफी लोकप्रिय है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
जैसे-जैसे इंटरनेट की दुनिया बदली है लोगों के जिंदगी जीने का तरीका भी बदला है। इंटरनेट आधुनिक होने के साथ-साथ व्यक्ति की जीवन शैली भी आधुनिक हुई है और लोग सब कुछ अपनी उंगलियों पर चाहते हैं। इसी प्रकार मनोरंजन से जुड़ी हुई दुनिया जो कभी थियेटर और सिनेमा हॉल तक सीमित था, आज उसका दायरा बहुत विस्तृत हो चुका है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मनोरंजन के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। आजकल कई ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बता दें कि कुछ समय पहले बिग बॉस भी ओटीटी पर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आजकल सिनेमाघरों की जगह कई मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) या फिर ओटीटी एप्स (OTT Apps) पर रिलीज की जा रही है। इसलिए आज हम लोग जानेंगे कि ओटीपी का फुल फॉर्म (OTT Full Form) क्या होता है?
ओटीटी का फुल फॉर्म (OTT Full Form) क्या है?
ओटीपी का फुल फॉर्म over-the-top होता है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर इंटरनेट के माध्यम से लोगों को वीडियो या अन्य मीडिया कंटेंट (Media Content) उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें व्यक्ति के पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट होना चाहिए। अगर यह दोनों चीजें आपके पास है तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं।
ओटीटी शब्द का उपयोग-
भले ही भारत के लिए यह एक नया शब्द है लेकिन दुनिया में इसे बहुत पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) का ज्यादा विस्तार कोरोना लॉकडाउन के दौरान हुआ। लॉक डाउन की वजह से भारत में लोग थियेटर और सिनेमा हॉल नहीं जा पाए। इसके बाद कई फिल्म निर्माताओं और सीरियल निर्माताओं ने धीरे-धीरे खुद को ओटीटी की तरफ शिफ्ट कर लिया।
ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर कई ऐसे कंटेंट हैं जो बीते सालों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। इन बीते सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म का विस्तार इतना हुआ है कि यह धीरे-धीरे युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
पुराना की गाइडलाइन खत्म होने के बाद कई जगहों पर सिनेमा हॉल पूर्ण क्षमता के साथ खुल चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुई है जिन्होंने सफलता के नए मुकाम को छुआ है। यह नजर डालते हैं कुछ ऐसी फिल्मों पर जिन्होंने ओटीपी पर परचम लहराया है।
रश्मि रॉकेट – यह फिल्म G5 ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ताप्सी पन्नू, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेनयुली, और सुप्रिया पाठक जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया था।
सरदार उधम – इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो को रिलीज किया गया था। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
जय भीम- इस फिल्म को भी अमेजॉन प्राइम वीडियो को रिलीज किया गया था। यह फिल्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
मीनाक्षी सुंदरेश्वर- मीनाक्षी सुंदरेश्वर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़ी की कहानी है। इसमें रिलेशनशिप और कई प्रकार की चुनौतियों को दिखाया गया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
हम दो हमारे दो- इस फिल्म को डिजनी प्लस हॉटस्टार रिलीज किया गया था। इसमें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना भी मौजूद हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.