नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोविड-19 महामारी के बीच तेल कंपनियों ने लोगों के ऊपर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया है। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। साथ ही डीजल के दाम में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद से तेल की कीमतों का मूल्यांकन का कार्य रूका हुआ था। कीमतों की समीक्षा अब 82 दिनों बाद हुई है। नई समीक्षा के बाद लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
तेल कंपनियों की अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 73 रुपए से बढ़कर 73.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीम 71.17 रुपए से बढ़कर 71.62 रुपए हो गई है।
कोरोना लॉकडाउन के बाद पेट्रोल की समीक्षा की गई और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। पिछले 4 दिनों से जारी बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए 14 पैसे प्रतिलीटर और डीजल की कीमतों में 2 रुपए 23 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।