Bank Holiday in October 2023: जरूरी काम आज ही निपटा लें, 15 से ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank Holiday in October 2023

Bank Holiday in October 2023: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कई प्रकार के बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। इस महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इसलिए यदि आपको कोई जरूरी काम है तो जिस दिन बैंक खुला हो उसी दिन निपट लें। क्योंकि अक्टूबर महीने (Bank Holiday in October 2023) में बैंकों में 15 से ज्यादा दिनों की छुट्टियां हैं।

कहीं ऐसा ना हो कि आप कोई काम के लिए बैंक जाएं और आपके बैंक के आगे ताला लटका हुआ मिले। इसलिए आपको पहले से सूचित करने के लिए हमने यह पोस्ट खास आपके लिए लिखा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है, जो इस प्रकार है।

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, बैंक की छुट्टियां राज्य विशेष के यहां पर्व और त्योहारों के ऊपर निर्भर करता है। क्षेत्रीय छुट्टियां राज सरकार द्वारा तय की जाती हैं और केंद्रीय सूची के द्वारा भी बैंकों की छुट्टियां तय की जाती है। अक्टूबर महीने में कई राज्यों में विजयादशमी और नवरात्र का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इसको लेकर बैंकों की लंबी छुट्टियां निर्धारित की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने में बैंकों में कुल 15 दिनों से अधिक छुट्टियां होगी। दरअसल ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अक्टूबर महीने में त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों से जुड़े हुए कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है। यदि आपका कोई जरूरी काम है तो आप जितनी जल्द हो सके निपटा लें।

ऑनलाइन सर्विस रहेगी जारी

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026

हालांकि इस दौरान ऑनलाइन सर्विस पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। बैंकों में छुट्टियां होने के बावजूद आप एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल पहले की तरह ही कर पाएंगे। इसके अलावा आप एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी पहले की तरह ही किया जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, अक्टूबर महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों में त्योहारों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं इसलिए अक्टूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां ज्यादा होगी। दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक में छुट्टी रहती है।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday in October 2023)

  • 2 अक्टूबर 2023 – सोमवार, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर 2023 – रविवार, नरक चतुर्दशी (कई राज्यों में इसे मनाया जाता है।)
  • 14 अक्टूबर 2023 – दूसरा शनिवार, महालया (इस दिन मुख्य रूप से कर्नाटक, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।)
  • 15 अक्टूबर 2023 – रविवार, घट स्थापना के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अक्टूबर 2023 को ही महाराणा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर 2023 – बुधवार के दिन कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर 2023 – मंगलवार के दिन संवत्सरी महोत्सव के मौके पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर 2023 – शनिवार के दिन दुर्गा पूजा (माहा सप्तमी) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन महाष्टमी के अवसर पर भारत के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर 2023 को सोमवार के दिन महानवमी के अवसर पर देश भर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर 2023 को मंगलवार के दिन दशहरा या विजयादशमी के मौके पर देश भर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर 2023 बुधवार के दिन दुर्गा पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर 2023 गुरुवार के दिन दुर्गा पूजा/परिग्रहण दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2023 – शुक्रवार के दिन दुर्गा पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर 2023 – चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2023 – मंगलवार के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर बैंक बंद रहेंगे।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Bank Holiday in October 2023: जरूरी काम आज ही निपटा लें, 15 से ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank Holiday in October 2023
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts