नवरात्रि के समय रात में कुछ सपने आना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में मां दुर्गा (Sapne me Ma Durga) दिखाई देती है तो उसका कुछ खास मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपनों के कई मतलब बताए गए हैं। यदि सपने में मां दुर्गा (Sapne me Ma Durga) किसी खास समय में आती है तो वह उनका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में मां दुर्गा को देखना कैसा होता है?
सपने में माता दुर्गा को देखना
वैसे तो सपने में भगवान को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन यदि मां दुर्गा सपने में (Sapne me Ma Durga) लाल वस्त्रों में दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में आने वाले समय में बहुत कुछ शुभ होने वाला है। लाल वस्त्रों में माता दुर्गा को सपने में देखना सफलता का सूचक होता है।
यदि कोई अविवाहित लड़का या लड़की सपने में मां दुर्गा (Sapne me Ma Durga) को लाल वस्त्रों में देखता है तो उसका मतलब होता है कि उस लड़का या लड़की की जल्द ही शादी होने वाली है।
सपने में यदि माता दुर्गा शेर पर सवार होकर नजर आए हैं तो यह सपना भी काफी शुभ होता है। ऐसे सपने यदि आपको आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जिंदगी में से आने वाले समय में सारी परेशानियां दूर होने वाली है। इसके साथ-साथ मां दुर्गा की कृपा से आप अपने शत्रुओं पर जल्द ही विजय प्राप्त कर लेंगे।
सपने में यदि माता पार्वती (Sapne me Ma Parvati) दिखे तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में माता पार्वती का दिखना इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। यह धन कोई छोटा-मोटा धन नहीं बल्कि इस धन से आपकी जिंदगी बदल सकती है। जीवन में धन लाभ होने से आपके परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।
नोट- यह एक सामान्य जानकारी है। हन्ट आई न्यूज़ इस पर दावा नहीं करता है। खबरों के लिए होम पेज पर जाएं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।