बुधवार को सांप देखना शुभ या अशुभ
बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म में सांप को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। भगवान शिव के गले में हमेश भगवान बासुकी सर्प रूप में वास करते हैं। इस वजह से भारत के कई हिस्सों में सांपों को बहुत ही शुभ और पूजनीय माना जाता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार सांप का दिखना हमारे लिए शुभ माना जाता है।
सांप को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है इसलिए किसी व्यक्ति को यदि सांप दिखाई देता है तो ऐसा माना जाता है कि उसके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आइए आज हम जानेंगे की बुधवार को सांप देखने का क्या मतलब होता है? बुधवार को सांप देखना शुभ होता है या अशुभ?
आप सांप को किसी भी दिन देख सकते हैं। लेकिन किसी खास दिन में सांप के दिखाई देने का मतलब अलग अलग होता है। बुधवार के दिन सांप देखना आपके लिए शुभ माना जाता है। इस घटना से कुछ शुभ संकेत जुड़े होते हैं जिसके बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है।
1. यदि आपको बुधवार के दिन किसी शिवलिंग या मंदिर के आसपास सांप दिखाई देता है तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में आ रही बाधा अब खत्म होने वाली है और जीवन में कष्टों का दौर समाप्त होने वाला है। आपके मन में जो इच्छा है उसके पूर्ण होने का समय आ गया है।
2. यदि बुधवार के दिन आपको सफेद सांप दिखाई पड़ता है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा शगुन होता है। यह संकेत होता है कि आपको आने वाले दिनों में किसी ना किसी प्रकार का लाभ होने वाला है।
3. यदि कोई व्यक्ति भूमि खरीद कर रहा है और उस भूमि पर उसको साफ दिखाई देता है तो यह घटना भी काफी शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि उस जमीन को आपको आंख बंद करके खरीद लेना चाहिए। ऐसी भूमि जीवन में उन्नति दिलाने वाले होते हैं।
4. बुधवार के दिन सांप किसी पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ ही समय में आपको धन लाभ होने वाला है।
5. यदि आपको बुधवार के दिन 2 मुख वाला सांप दिखाई देता है तो यह बहुत ही श्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। यह संकेत होता है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपके परिवार में हमेशा खुशियां ही खुशियां होंगी।
यदि किसी व्यक्ति को सांप का जोड़ा दिखाई देता है तो यह घटना उसके लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह संकेत होता है कि आने वाले कुछ ही समय में उस व्यक्ति को धन लाभ होने वाला है और उनके जीवन की बाधा दूर होने वाली है। उनके घर में संपन्नता होने वाली है और लंबे समय से चली आ रही है आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलने वाला है।
यदि किसी व्यक्ति को पीला सांप दिखाई देता है तो यह घटना भी काफी शुभ माना जाता है। यह घटना इस बात का संकेत देता है कि कुछ ही समय में उस व्यक्ति को धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा उस व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि होने वाली है।
यदि आपको घर में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह संकेत अच्छा नहीं माना जाता है। मरा हुआ सांप देखने के बाद कहा जाता है कि जो व्यक्ति इसे देखता है उसके जीवन में कोई ना कोई बाधा आने की संभावना होती है। यदि आपके घर में मरा हुआ सांप है तो आपको भगवान शिव से क्षमा मांगने चाहिए और भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधा दूर होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.