घर में गरीबी, दरिद्रता और तंगी आने के होते हैं यह 17 कारण, तुरंत त्याग दें ऐसी आदतें

घर में गरीबी आने के कारण

हर व्यक्ति जिंदगी में अमीर होना चाहता है। लेकिन कुछ आदतों की वजह से व्यक्ति के घर में गरीबी, दरिद्रता और तंगी आता है। ऐसे में व्यक्ति को इन आदतों को तुरंत ही त्याग कर देना चाहिए और जहां तक संभव हो सके इससे दूर रहना चाहिए। यदि आप भी इन 17 कारणों को जिंदगी में अपनाते आ रहे हैं तो आपको दरिद्रता और गरीबी जल्द ही अपना शिकार बना लेगी।

घर में गरीबी आने के कारण

1. श्मशान भूमि पर जोर से हंसना

यदि कोई व्यक्ति श्मशान में जोर से हंसता है तो यह 100 पापों के बराबर होता है। ऐसा माना जाता है कि श्मशान में हंसने से उस व्यक्ति के परिवार का भी अपमान होता है जो परिवार शोक में डुबा हुआ है। ऐसी जगह पर जोर से हंसने से व्यक्ति को दरिद्रता और गरीबी घेर लेती है।

2. पेड़ के नीचे पेशाब करना

बहुत से लोग जाने अनजाने पेड़ के नीचे पेशाब कर देते हैं। लेकिन पेड़ के नीचे कभी भी मल मूत्र का विसर्जन नहीं करना चाहिए और ना ही वहां पर गंदगी फैलाना चाहिए। खासकर पीपल, बरगद और नीम तथा अशोक के पेड़ के नीचे मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति गरीबी में डूबने लगता है। ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है।

3. दांत से नाखून काटना

जो लोग दांत से नाखून काटते हैं वह हमेशा ही गरीबों की अंधकार में जीते हैं। दांत से नाखून काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन हानि और व्यापार में तरक्की के रास्ते धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं। नाखून हमेशा उचित यंत्र से ही काटना चाहिए और शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

घर में गरीबी आने के कारण - दांत से नाखून काटना
दांत से नाखून काटना

4. घर में कूड़ा-करकट रखना

घर में कूड़ा करकट रखने से भी घर में गरीबी का वास होता है। घर में गंदगी रहने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और उसे घर में हमेशा ही पैसों की तंगी बनी रहती है। इसलिए घर में कभी भी कूड़े का अंबार नहीं लगना चाहिए। घर में हमेशा सुबह के समय झाड़ू लगाना उत्तम माना जाता है।

5. रसोई घर के पास में पेशाब करना

रसोई घर और बाथरूम एक जगह पर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है की रसोई घर के पास बाथरूम होने से घर में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। रसोई घर के पास पेशाब भी नहीं करना चाहिए। रसोई घर को सकारात्मक एनर्जी का स्रोत माना जाता है और वहां पर भोजन बनता है। इसलिए रसोई घर के पास पेशाब करने से भोजन में वायरस तथा अन्य बीमारी जनित चीजों के शामिल होने की संभावना बनी रहती है।

6. बांए पैर से पैंट पहनना

बाएं पैर से पैंट नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से राहु और केतु अशुभ फल प्रदान करने लगते हैं। बाएं पैर में काला धागा बांधने से दोनों ही ग्रह का दुष्प्रभाव कम होने लगता है। बाएं पैर से पेंट पहनने से घर में दरिद्रता आने की संभावना होती है।

7. सांध्या बेला में सोना

संध्या बेला में घर में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है की संध्या के समय माता लक्ष्मी घर में एक बार जरूर आती हैं। ऐसे में संध्या बेला में सोना अशुभ होता है और इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। माता लक्ष्मी के नाराज होने से घर में गरीबी का वास धीरे-धीरे होने लगता है।

घर में गरीबी आने के कारण - सांध्या बेला में सोना
सांध्या बेला में सोना

8. मेहमान आने पर नाराज होना

कई लोग मेहमान आने पर नाराज हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि घर में मेहमान आना उनके लिए एक बोझ है। लेकिन शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि घर में मेहमान आना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। इसलिए जो लोग घर में मेहमान आने पर नाराज होते हैं, उनके घर से लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती है।

9. आमदनी से ज्यादा खर्च करना

पुराने जमाने में लोग कहा करते थे कि पर उतना ही फैलाओ जितनी लंबी हो चादर। इसी प्रकार व्यक्ति को खर्च भी उतना ही करना चाहिए जितना आमदनी हो। आमदनी से अधिक खर्च करना व्यक्ति को धीरे-धीरे गरीबी की ओर ले जाता है। इससे व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता है और व्यक्ति हमेशा के लिए गरीब हो जाता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026

10. दांत से रोटी काटकर खाना

कहा जाता है कि दांतों से रोटी काटकर नहीं खाना चाहिए। लंबे समय तक रोटी को दांतों से चबाने से रोटी के कुछ कान दांतों की दरारों में फंस जाते हैं। इससे कैविटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में दांत से रोटी काट कर खाना अशुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

11. चालीस दिन से ज्यादा बाल रखना

पुरुषों को 40 दिन से ज्यादा बोल नहीं रखना चाहिए। ज्यादा लंबे बाल होने से कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है। लंबे बाल होने से कई बार यह खाने के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियों को उत्पन्न करते हैं। शगुन शास्त्र में 40 दिन से ज्यादा बोल रखना अशुभ माना जाता है।

12. टूटी हुई कंघी से कंघा करना

टूटी हुई कंघी से कंघा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा टूटी हुई झाड़ू से घर में झाड़ू नहीं लगना चाहिए। इस प्रकार का कार्य करने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और घर में गरीबी का वास होता है।

टूटी हुई कंघी से कंघा करना
टूटी हुई कंघी से कंघा करना

13. वासना और क्रोध से भरे रहना

जो व्यक्ति हमेशा वासना और क्रोध से भरा रहता है उसके जीवन की तरक्की धीरे-धीरे रुक जाती है। हमेशा वासना में लीन रहने वाला व्यक्ति का मन काम इत्यादि में नहीं लगता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। जो व्यक्ति क्रोधी होता है उसे हमेशा काम मिलने की संभावना कम होती है। इससे वह व्यक्ति धीरे-धीरे गरीब हो जाता है।

14. औरतों का खड़े-खड़े बाल बांधना

शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि घर में स्त्रियों को बाल हमेशा बैठकर बांधना चाहिए। स्त्रियों का खड़े-खड़े बाल बांधना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में गरीबी और दरिद्रता का वास होने लगता है।

15. फटे हुए कपड़े पहनना

फटे हुए कपड़े भी व्यक्ति को नहीं पहनना चाहिए। फटे हुए कपड़े पहनने से व्यक्ति धीरे-धीरे गरीब होने लगता है। सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब आप फटे हुए कपड़े पहनते हैं तो लोग आपको देखकर आपसे दूर होने लगते हैं। इसलिए कहीं पर किसी काम के लिए यदि आप जाते हैं तो हमेशा ही साफ सुथरा और उचित कपड़े पहन कर जाना चाहिए।

फटे हुए कपड़े पहनना
फटे हुए कपड़े पहनना

16. सुबह देर तक सोते रहना

जो व्यक्ति सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नित्य कार्य इत्यादि करके अपने कार्य को प्रारंभ करता है, वह व्यक्ति जीवन में हमेशा ही सफलता को प्राप्त करता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि सुबह देर तक सोते रहने वाले व्यक्ति धीरे-धीरे आलसी हो जाता है। उसे किसी भी काम में मन नहीं लगता है और वह धीरे-धीरे गरीबी में डूबने लगता है।

17. रिश्तेदारों की बुराई करना

कई लोग जाने अनजाने अपने रिश्तेदारों की बुराई करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रिश्तेदार की बुराई करने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

घर में गरीबी, दरिद्रता और तंगी आने के होते हैं यह 17 कारण, तुरंत त्याग दें ऐसी आदतें

घर में गरीबी आने के कारण
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts