हनुमान जी इन 4 तस्वीर को आज ही हटा दें अपने घर से, जानें वजह

हनुमान जी की तस्वीर

Which Hanuman Photo good for Home: लोग पूजा करने के लिए अपने घरों में देवी देवताओं की फोटो रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की इस तस्वीर को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे जीवन में अच्छा होने के बजाय नुकसान होता है।

कलयुग में हनुमान जी की पूजा विशेष तौर पर होती है। यदि आप कलयुग में किसी देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय हनुमान जी हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी भक्तों की पूजा से जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।

लेकिन घर में हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति किस प्रकार का रखना चाहिए? इस विषय में जानना बहुत ही आवश्यक है। घर में गलत तस्वीर रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हनुमान जी की ऐसी कर तस्वीरें हैं जिन्हें भूल कर भी अपने घर में नहीं रखना चाहिए। इन तस्वीरों को घर में रखने से नुकसान होता है।

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए?

शुभ फल की प्राप्ति के लिए लोग महाबलशाली और बुद्धिमान माने जाने वाले हनुमान जी की पूजा करते हैं। लेकिन कहां जाता है कि हनुमान जी के रौद्र रूप वाली तस्वीरों को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कई प्रकार के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

अज्ञानता के कारण लोग अपने घरों में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर अपने घरों में लगा लेते हैं। पूजा घर में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो या मूर्ति रखना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी गलती कभी ना करें। ऐसा माना जाता है कि पंचमुखी हनुमान जी की फोटो तंत्र मंत्र की साधना में किया जाता है।

यदि आपको पंचमुखी हनुमान जी की पूजा विधि का ज्ञान नहीं है तो उन्हें कभी भी अपने घर के पूजा स्थान पर नहीं रखना चाहिए। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर हो सकता है।

हनुमान जी का महाविशाल रौद्र रूप

पूजाघर में हनुमान जी का महाविशाल रौद्र रूप को भी नहीं रखना चाहिए। जब हनुमान जी माता सीता के पास अशोक वाटिका में चूड़ामणि लेकर गए थे तब माता सीता उनके लघु रुप को देखकर सोचने लगी कि इतना छोटा बंदर किस प्रकार से उनकी सहायता करेगा। तब हनुमान जी ने अपना महाविशाल रौद्र रूप दिखाया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

लंका दहन करते हनुमान जी की फोटो

पूजा घर में या अपने घर के किसी भी स्थान पर लंका दहन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि भले ही उन्होंने लंका दहन किया था लेकिन यह उनका उग्र स्वरूप था। इसलिए हनुमान जी के उग्र रुप की पूजा नहीं की जाती है।

मकरी वध करते हुए हनुमान जी की तस्वीर

हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने के लिए गए थे तब कालनेमी राक्षस उनका रास्ता रोक लेते हैं और राम नाम का जाप करता है तो हनुमान जी रुक जाते हैं। साधु रूप धारण किए हुए उस राक्षस ने हनुमान जी को सरोवर में स्नान करने के लिए कहा। उस सरोवर में एक मकड़ी पानी में रहती थी।

मकड़ी हनुमान जी को मारना चाहती है। लेकिन हनुमान जी एक लात मारकर उस मकड़ी का वध कर देते हैं। ऐसा होने से मकड़ी का उद्धार हो जाता है। इस घटना से संबंधित हनुमान जी की तस्वीर को भी अपने घर में नहीं रखना चाहिए।

लकड़ी से बनी हनुमान जी की मूर्ति

लकड़ी से बनी हुई हनुमान जी की मूर्ति को भी अपने घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष होता है। इससे आपके लिए परेशानियों का द्वार खुल सकता है। लकड़ी से केवल भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र जी की मूर्ति बनाने का विधान है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

हनुमान जी इन 4 तस्वीर को आज ही हटा दें अपने घर से, जानें वजह

हनुमान जी की तस्वीर
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts