Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई है। प्रत्येक दिन व्यक्ति कुछ ऐसी गलतियाँ जाने अनजाने जरूर करता है, जिसका प्रभाव जीवन पर अवश्य पड़ता है। इससे व्यक्ति को नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ता है। मेहनत के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको सुबह-सुबह देखने के बाद जीवन में दरिद्रता छा जाती है और माँ लक्ष्मी ऐसे व्यक्ति से नाराज हो जाती हैं।

सुबह-सुबह आईना देखना

यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही आईना देखता है तो यह बेहत ही अशुभ माना जाता है। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो इससे आपको प्रत्येक काम में असफलता मिल सकती है और यह दरिद्रता का संकेत होता है। इसलिए सुबह उठने के तुरंत बाद ही आईना नहीं देखना चाहिए।

जूठे बर्तन को देखना

कई बार लोग रात में खाना खाने के बाद जूठे बर्तन रखकर सो जाते हैं। यह बहुत ही गलत है। ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के ऊपर देखने को मिलता है। इसके साथ ही जीवन में कई प्रकार की परेशानियाँ भी देखने को मिलती है। इसलिए सुबह उठने के बाद किचन में जूठे बर्तन को नहीं देखना चाहिए।

परछाई देखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठने के बाद यदि कोई व्यक्ति अपनी परछाई को सबसे पहले देखता है तो यह बहुत ही अशुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर अहंकार, घमण्ड आने लगता है और स्वास्थ्य खराब रहता है।

बंद घड़ी देखना

कई लोग लोग घड़ी में बैटरी खत्म होने के बाद बैटरी लगाना भूल जाते हैं। ऐसे में सुबह उठने के बाद आदतानुसार लोग सबसे पहले घड़ी देखते हैं। जब लगातार व्यक्ति की नजर बंद घड़ी पर पड़ती है तो उसका समय खराब और अशुभ होने लगता है।

बंद घड़ी को राहु का प्रतीक माना जाता है। इस पर राहु ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए बंद घड़ी को सुबह-सुबह देखने पर धीरे-धीरे व्यक्ति के ऊपर राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव देखने को मिलने लगता है। धीरे-धीरे व्यक्ति कंगाली की तरफ जाने लगता है।

खंडित मूर्ति को देखना

कुछ लोग घर के मंदिर में भगवान के खंडित मूर्ति को नहीं हटाते हैं। यह बहुत ही गलत होता है। कभी भी घर के मंदिर में या घर में भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। खंडित मूर्तियों को घर में रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। सुबह-सुबह घर में खंडित मूर्तियों को देखने से जीवन में दरिद्रता आ जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now