Highlights:
- चलता हुआ तारा देखना सौभाग्य उदय का संकेत
- टूटा हुआ तारा देखना इच्छाओं की पूर्ती का संकेत
- टूटा तारा दिखने पर भगवान शिव की करें पूजा
Highlights:
- चलता हुआ तारा देखना सौभाग्य उदय का संकेत
- टूटा हुआ तारा देखना इच्छाओं की पूर्ती का संकेत
- टूटा तारा दिखने पर भगवान शिव की करें पूजा
Sapne me Tara Dekhna – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में तारा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में तारा देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता मिलने वाली है। जो भी व्यक्ति यह सपना देखता है उसे अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
यदि किसी व्यक्ति को सपने में तारा दिखाई देता है तो उसे उदास नहीं होना चाहिए बल्कि उसे खुश होना चाहिए। यह सपना एक शुभ संकेत होता है। यह सपना संकेत देता है कि जल्द ही आप सफल बनने वाले हैं। इस सपने को जल्द से जल्द सफल बनाने के लिए सोमवार के दिन महामृत्युंजय के मंदिर में जाकर भगवान शिव को धतूरे का फल चढ़ाना चाहिए।
सपने में टूटा तारा देखना
कई बार ऐसा होता है कि सपने में तारा देखने के साथ-साथ तारा टूट कर गिरते हुए भी हम लोग देखते हैं। सपने में टूटा तारा देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको जीवन में लाभ होने वाला है। जो भी व्यक्ति यह सपना देखता है, उसकी आने वाले दिनों में मनोवांछित इच्छाएं पूरी होने की संभावना प्रबल होती है।
यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कोई काम करने की कोशिश कर रहा है और वह काम नहीं हो पा रहा है तो यह सपना संकेत करता है कि वह काम प्रारंभ होगा और जल्द ही पूरा हो जाएगा। पुराने समय में ऐसी कहावत थी कि टूटे हुए तारे को देखते ही मन में जो भी मांगा जाता है, वह पूरा हो जाता है।
सपने में बहुत सारे तारे देखना
यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में बहुत सारे तारे देखता है तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति की सभी परेशानियां और कष्ट दूर होने वाली है। इसके अलावा कई वर्षों से रुका हुआ पैसा मिलने का योग भी बनने वाला है।
सपने में तारे गिनना
यदि आप सपने में खुद को तारे गिनते हुए देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में छोटी-छोटी कई सफलताएं आपके हाथ लगेंगे। इन छोटी-छोटी सफलताओं से आप 1 दिन बड़ी सफलता हासिल करेंगे। इसके अलावा यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि परिवार में नए सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…
इसे भी पढ़ें…
- सपने में आम का पेड़ और फल देखने का क्या मतलब होता है?
- Killing Lizard in Dream – सपने में छिपकली को मारने का संकेत
- घर में छिपकली दिखना शुभ या अशुभ, जानें छिपकली दिखने का मतलब
- Chanakya Niti for Wife: पत्नी से पति जब भी यह तीन चीजें मांगे तो पत्नी को झट से हां कर देनी चाहिए
सपने में तारा जमीन पर गिरना
यदि सपने में तारा जमीन पर गिरता हुआ दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में शत्रु आपके सामने हार मान लेंगे और घुटने टेक देंगे। हर परिस्थियों में आपकी विजय होगी और शत्रुओं का दमन होगा। यदि कोई व्यक्ति यह सपना बार-बार देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में सफल होगा। उस व्यक्ति को अपने कार्य क्षेत्र में अपनी कुर्सी के पीछे पहाड़ का सीनरी लगाना चाहिए जिसमें सूर्य उगता हुआ दिखाई दे।
चलता हुआ तारा देखना
कई बार रात के अंधेरे में हमें चलता हुआ तारा दिखाई देता है। चलता हुआ तारा देखना भी शुभ होता है। चलते हुए तारे को देखना इस बात का संकेत होता है कि जो भी इच्छा है वह पूरी होगी। आपने जो भी अपनी जिंदगी से मांगा है वह पूूरी होगी। ऐसा माना जाता है कि चलता हुआ तारा देखना इस बात का संकेत है कि आपके सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































