डॉ साकेत रमण बने आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र के समन्वयक

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र का समन्वयक, मीडिया अध्ययन विभाग के सहा. आचार्य व मीडिया गुरु डॉ. साकेत रमण को बनाया गया है। यह शोध केंद्र मीडिया एवं भारतीय संचार परम्परा केंद्रित उत्तर भारत का प्रथम संचार शोध केन्द्र है।

शोध केंद्र की स्थापना इसी वर्ष फरवरी माह में विश्वविद्यालय द्वारा की गई थी। डॉ. रमण को शोध केंद्र के समन्वयक बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं एवं सुभाशीष प्रदान किया।

डॉ. रमण ने बताया कि यह शोध केंद्र माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा की प्रेरणा से भारतीय संचार परम्परा के महत्तम व्यक्तित्वों पर केंद्रित वैयक्तिक अध्ययन कर संचार क्षेत्र में उनके अवदानों को रेखांकित करने को कटिबद्ध है। भारतीय संचार मीमांसा को केन्द्र, पुस्तक एवं शोध आलेखों के रूप में भी प्रकाशित कराएगा तथा बिहार एवं चंपारण केंद्रित पुरातन संचार उपयोगी अध्ययन कार्य के संपादन के साथ-साथ दो शोधार्थियों को पीएचडी भी कराएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध केंद्र के पूर्व समन्वयक, मीडिया अध्ययन विभाग के डॉ. अंजनी कु. झा के स्थान पर डॉ. साकेत रमण को यह दायित्व प्रदान किया है। विश्वविद्यालय के ओएसडी एडमिन प्रो राजीव कुमार, प्रॉक्टर प्रो. प्रणवीर सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा, कुलपति जी की निज सचिव कविता जोशी, अनुभाग अधिकारी दिनेश हुड्डा एवं मीडिया अध्ययन विभाग के डॉ. अंजनी कुमार झा, डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. सुनील घोडके, डॉ. उमा यादव ने शुभकामनाएं दी साथ मीडिया अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के बीच खुशी की लहर है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

डॉ साकेत रमण बने आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र के समन्वयक

Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

Related Posts