नींद ना आने की समस्या के समाधान के लिए खाएं ये 5 चीजें

नींद की समस्या

नींद ना आने की समस्या – सेहत के लिए एक अच्छी और भरपूर नींद अति आवश्यक है। जब आप अच्छी नींद लेते हैं तो इससे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। सही नींद लेने से दिमाग स्वस्थ रहता है। शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। अच्छी सेहत के लिए 8 से 9 घंट की नींद लेने की सलाह दी जाती है।

कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को रात में सही वक्त पर नींद नहीं आती है। नींद के पूरा न होने से उनके शरीर अस्वस्थ हो जाता है और शरीर का सारा सिस्टम बिगड़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ खास चीजों को अपने खाने में शामिल कर आप नींद ना आने की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

बादाम का सेवन – बादाम का सेवन शरीर के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से बादाम खाने से दिल संबंधी बीमारी और डायबिटीज में राहत मिलती है। बादाम खाने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन बनता है जो नींद के लिए जरूरी होता है। इससे नींद ना आने की समस्या दूर हो जाती है।

सफेद चावल का सेवन – भारत में कई राज्यों चावल का सेवन किया जाता है। चावल की कई किस्में पाई जाती है। चावल को ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड माना जाता है। सफेद चावल में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। सोने से एक घंटा पहले सफेद चावल खाने से नींद ना आने की समस्या दूर होती है।

अखरोट का सेवन – अखरोट में मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज पाया जाता है। इससे अलावा अखरोट में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अखरोट में फैटी एसिड होता है। इसके सेवन से नींद ना आने की समस्या दूर होती है और अच्छी नींद आती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

कीवी का सेवन – कीवी का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। यह शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कीवी खाने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है। यह हार्मोन नींद के लिए जिम्मेदार होता है। कीवी का सेवन करने से नींद ना आने की समस्या दूर हो जाती है।

फैटी फिश का सेवन – सैल्मन, ट्यूना, ट्रॉउट और मैकेरल जैसी मछलियों का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 और विटामिन D पाया जाता है। मछली पाए जाने वाले इन दोनों चीजों से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ाते हैं। इससे नींद अच्छी आती है। खाने में मछली को शामिल करने से नींद ना आने की समस्या दूर होती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

नींद ना आने की समस्या के समाधान के लिए खाएं ये 5 चीजें

नींद की समस्या
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts