Sambhavna Seth Pic : संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा (Sambhavna Seth in Bhojpuri Cinema) की लोकप्रिय अभिनेत्री और डॉंसर हैं। संभावना सेठ का जन्म 21 नवंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। संभावना सेठ ने भोजपुरी फिल्मों के कई गानों (Bhojpuri Film Songs) में अपनी बेहतरीन नृत्य से भोजपुरी दर्शकों का दिल जीता है।
संभावना सेठ की मनोरंजन जगत में अपनी अलग ही पहचान है। अभिनेत्री को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका 2001 में फिल्म पागलपन से मिला था। उन्होंने हिंदी टेलीविजन के पॉप्युलर शो बिग बॉस सीजन 2 और सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री संभावना की शादी 2016 में हो चुकी है। संभावना सेठ के पति का नाम (Sambhavna Seth Husband Name) अविनाश द्विवेदी है। अभिनेत्री को एक्टिंग और डांसिंग बहुत पसंद है। अविनाश द्विवेदी के साथ संभावना ने शादी से पहले 5 साल तक रिलेशन में रही।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की। वह अबतक कई फैशन इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म 36 चाइना टाउन का गाना ‘आशिकी में तेरी’ बहुत लोकप्रिय हुआ था। संभावना ने फिल्म वेलकम बैक में भी एक आइटम सॉन्ग किया है।
अभिनेत्री संभावना (Actress Sambhavna Seth) ने अबतक 50 से भी ज्यादा बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के गानों में नजर आ चुकी हैं। संभावना सेठ ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ भी एक सॉन्ग किया है। इसके अलावा भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
संभावना सेठ को भोजुपरी सिनेमा की आइटम गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। संभावना के डांस को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी संभावना सेठ काफी लोकप्रिय हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने ताजमहल बनवा द बलिया, बुता द धनी लम्प, उहेला दरदिया ओ रामा कमरिया के नीचे और स्टेपनी बड़ा जरूरी बा जैसे कई भोजपुरी आइटम सॉन्ग में अपनी डांस के जलबे दिखाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।