शक्ति कपूर की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, 19 की उम्र में ही बन गई थी माँ

शक्ति कपूर की पत्नी कौन हैं?

शक्ति कपूर की पत्नी का नाम क्या है? बॉलीवुड में विलेन के नाम से मशहूर शक्ति कपूर को कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड के कई फिल्मों में शक्ति कपूर के अभिनय ने जान डाल दिया। शक्ति कपूर की अदायगी के दीवाने आज भी उनकी फिल्मों को देखते हैं। शक्ति कपूर ने एक विलेन के रूप में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक पहचान बनाई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

शक्ति कपूर के रियल लाइफ और पर्दे की दुनिया दोनों ही लगभग एक समान ही रहे हैं। अपने करियर के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने कई तरह के किरदारों से फिल्मों को जीवंत कर दिया। एक विलेन के रूप में और एक कॉमेडी एक्टर के रूप में शक्ति कपूर ने लोगों के दिमाग में एक अलग छाप छोड़ने का काम किया है।

आज भी जब विलेन का नाम का जिक्र होता है तो कुछ चुनिंदा नाम ही मन में आते हैं। उन नामों में शक्ति कपूर का नाम भी प्रमुख रूप से आता है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है। शक्ति कपूर को यह नाम पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रख लिया।

शक्ति कपूर की पत्नी
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ

फिल्म किस्मत से मिली पहचान

शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से शक्ति कपूर ने पढ़ाई की है। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी भी 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। शिवांगी कोल्हापुरी का नाम पहले शिवांगी था।

शक्ति कपूर और शिवांगी पहली बार फिल्म किस्मत में एक दूसरे से मिले थे। उस दौर में दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि शक्ति कपूर की किस्मत पलटी और फिल्म किस्मत हिट हो गई। फिल्म के हिट होते ही दोनों का करियर चल पड़ा।

शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी ने फिल्म हिट होने के बाद शक्ति कपूर के साथ शादी करने का फैसला किया। लेकिन शिवांगी के परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे। फिर शक्ति कपूर शिवांगी को भगाकर ले गए और दोनों ने साल 1982 में शादी कर ली। खबर यह भी आई थी कि शिवांगी 19 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम सिद्धार्थ है।

उसके बाद शक्ति कपूर और शिवांगी को एक बेटी हुई जिसका नाम श्रद्धा कपूर है। श्रद्धा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now