Pitru Paksha: पितृ पक्ष में इस तरह करें पितरों का तर्पण, जीवन होगा सुखमय

पितृ पक्ष में इस तरह करें पितरों का तर्पण

Pitru Paksha: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 14 अक्टूबर को अमावस्या तिथि को होगा। जीवन में शांति बनाए रखने के लिए पितरों का तर्पण इस दौरान करना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में कैसे दूर करें पितरों की नाराजगी?

पितृपक्ष की अवधि में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। कुछ खास उपाय करके जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है।

पितरों का करें तर्पण

पितृ पक्ष के दौराण तर्पण और श्राद्ध करना जरूरी माना गया है। तर्पण की क्रिया में जल का प्रयोग महत्वपूर्ण होता है। हथेली में जल लेकर पितरों को अर्पित करना उत्तम माना गया है।

पितृ पक्ष में सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद पीपल के पेड़ में जल देना चाहिए। इससे आपके पितृ प्रसन्न होकर आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो पितृ देव आपकी पूजा को स्वीकार नहीं करेंगे।

अग्नि से मिलती है पितरों को शांति

हिंदू धर्म में माना गया है कि अग्नि में दी हुई आहुति सीधे देवताओं तक पहुंचती है। श्राद्ध के दौरान अग्नि में पांच तत्वों की आहुति देनी चाहिए। इससे पितरों को शांति मिलती है।

उड़द की दाल का दान

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

ज्योतिष शास्त्र में उड़द की दाल का संबंध राहु ग्रह और शनि ग्रह से माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान उड़द दाल दान करने से पितरों को शांति मिलती है। ऐसा करना फलदाई माना गया है।

काले तिल का उपाय

पितृपक्ष में तर्पण, पिंडदान में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। काले तिल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। यदि आप पितृपक्ष के दौरान काले तिल का दान करते हैं तो अनजाने में की गई गलतियों से छुटकारा मिलता है। सूर्यदेव को जल में काले तिल मिलाकर अर्ध्य देने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

कुश का उपाय

धार्मिक मान्यता है कि कुश भगवान विष्णु के ही अंश है। पितृपक्ष में कुश का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यदि आप कुश के जल से शिव जी का अभिषेक करते हैं, तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। कुश को हाथ में लेकर पितरों को जल अर्पित करने से श्राद्ध पूरी होती है। इस दौरान जल में कुश डालकर स्नान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में इस तरह करें पितरों का तर्पण, जीवन होगा सुखमय

पितृ पक्ष में इस तरह करें पितरों का तर्पण
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts