Holi Festival: अगर आप कर रहें हैं होली की तैयारी तो ये खबर आपके लिए है…

Holi Festival

नई दिल्ली। Holi Festival: जैसा कि आप जान रहे हैं कि रंगों का त्यौहार भारत में मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है। हर साल लोग होली के रंगों में खुद को सराबोर कर लेना चाहते हैं। होली के रंग-बिरंगे रंगों की तरह ही इस दिन पर सालों से प्यार से गले मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर लोग होली का त्यौहार मनाते आए हैं।

वहीं इस बार हर साल की तरह होली नजदीक होते हुए भी बाजारों में भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों में कोरोना का डर काफी हद तक बना हुआ है। पूरे दुनिया में लगभग 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 86,986 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बार होली के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही है। इसी तरह आम लोग भी इस बार कुछ खास तैयारियां करते हुए नहीं दिखाई दे रहें हैं। ये सब कोरोना वायरस का असर है कि लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए सावधानी बरते हुए हैं। लेकिन जैसा कि होली को भारतीय संस्कृति का आधार माना गया है इसलिए होली के त्यौहार पर विभिन्न प्रकार के रंगों के साथ अपनों से बड़े तथा अपनों से छोटे सभी के साथ गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026

लेकिन इस मस्ती के बीच हम एक चीज पर ध्यान देना भूल जाते हैं और वह होली में खेले जाने वाले रंग जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुँचता है। इसलिए आप भी अपने साथ अपने सगे-संबधियों की सुरक्षा का ध्यान रखें और सचेत होकर होली का त्यौहार मनाएं।होली के त्यौहार में बच्चे, जवान और बूढ़े सभी एक-दूसरे को रंग लगाना पंसद करते हैं। रंग-बिरंगी होली में खेले जाने वाले रंग हमारे लिए कई मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। ऐसे में न सिर्फ सावधानी बरतें बल्कि ऐसे रंगों का चुनाव करें जो स्किन को नुकसान न पहुंचाए।

Holi Festival: रंग खेलते समय इन बातों का खास ख्याल रखें:
  1. रंग खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें।
  2. पक्के रंगों की जगह पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
  3. रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल तेल का प्रयोग करें।
  4. रंग खलते समय पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहनें।
  5. रंग को छुड़ाते समय स्किन को ज्यादा तेज न रगड़े।
  6. नहाने के बाद भी स्किन पर नारियल का तेल का प्रयोग करें।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

Holi Festival: अगर आप कर रहें हैं होली की तैयारी तो ये खबर आपके लिए है…

Holi Festival
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts