सुबह खाली पेट गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं? जानिए गुड़ से संबंधित अन्य जानकारी

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं?

Health Tips: सर्दियों में गुड़ खाने की परंपरा हमारे यहां होती है। लोगों का मानना है कि सर्दियों के मौसम में गुड़ ठंड लगने से बचाता है। लेकिन बता दें कि गुड़ को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। सुबह खाली पेट गुड़ खाने के और भी फायदे होते हैं। चीनी की जगह गुड़ खाने से कई फायदे होते हैं। शरीर की इम्यूनिटी भी गुड़ खाने से बढ़ती है।

खाली पेट गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Eating Jaggery

गुड़ में विटामिन्स और मिनरल्स की भरमार होती है। हालांकि गुड़ भी गन्ना से ही बनता है लेकिन फिर चीनी और गुड़ के गुणों और फायदे में जमीन-आसमान का फर्क है। रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है। गुड़ खाने से खून की कमी की शिकायत कभी नहीं होती है।

रात में गुड़ खाने से क्या फायदा होता है?

रात में गुड़ खाने से भी कई फायदे होते हैं। गुड़ पाचन में सुधार करता है। रात में गुड़ खाकर सोने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। यह लीवर को भी साफ रखने में मदद करता है।

प्रतिदिन कितना गुड़ खाना चाहिए?

यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसी जगह पर काम करता है या रहता है जहां पर प्रदूषण की मात्रा सामान्य से ज्यादा है तो उन्हें प्रतिदिन कम से कम 100 ग्राम गुड़ खाना चाहिए। यह शरीर से प्रदूषित और हानिकारक चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है।

गुड़ खाने से क्या नुकसान है?

गुड़ की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में यदि ज्यादा गुड़ का सेवन किया जाए तो कई बार नाक से खून भी निकल सकता है। गर्मियों में गुड़ खाने से पेट में गर्मी बढ़ने से आपकी त्वचा खराब हो सकती है। चेहरे पर एक्ने भी निकल सकते हैं।

कौन सा गुड़ अच्छा होता है?

वैसे तो गुड़ गन्ना से ही ज्यादातर बनाया जाता है। लेकिन कई जगहों पर नारियल का गुड़ भी मिलता है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। यह बहुत ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। नारियल का गुड़ ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

गुड़ और मूंगफली खाने से क्या होता है?

गुड़ और मूंगफली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर पेट से संबंधित कई परेशानियों को खत्म कर देता है। गुड़ और मूंगफली खाने से पेट का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे भरपूर एनर्जी मिलती है।

गुड़ चना कब खाना चाहिए?

गुड़ और चना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यदि शरीर में स्फूर्ति लानी है तो बड़े-बुजुर्ग गुड़ चना सुबह के समय खाने की सलाह देते हैं। सुबह व्ययायाम करने के बाद गुड़ के साथ चना मिलाकर खाने से फायदा होता है। यह कमजोरी को दूर करता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

क्या गुड़ खाने से गैस बनती है?

गुड़ हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। गुड़ खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। यदि गैस की समस्या है तो प्रतिदिन एक गिलास पानी या दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है।

खाना खाने के बाद गुड़ खाने से क्या होता है?

खाना खाने के बाद गुड़ खाने के कई फायदे होते हैं। यह वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम करता है। गुड़ में विटामिन -A, विटामिन -B, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं।

क्या गुड़ खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

डॉक्टरों का मानना है कि गुड़ हमारे शरीर की पाचन शक्ति में बढ़ोतरी करता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है। साथ ही धमनियों में रक्त संचार को बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बात डॉक्टर कम ही करते हैं।

क्या गुड़ खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि गुड़ का जूस बनाकर पीने से महिलाओं को या युवतियों को पीरियड्स जल्दी आते हैं। गुड़ में जीरा, तिल और अजवायन मिलाकर खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं।

गुड़ और गर्म पानी पीने से क्या होता है?

गुड़ और गर्म पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। गुड़ खाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं।


नोट – यह जानकारी एक सामान्य जानकारी है। किसी भी उपाय को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं? जानिए गुड़ से संबंधित अन्य जानकारी

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts