मांसपेशियों में ऐठन को सर्दियों में करें इस तरह से दूर, जानें उपाय

मांसपेशियों में ऐठन कैसे दूर करें

सर्दी का मौसम आते ही चेहरे और त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है। इस मौसम में अक्सर घर में बैठे-बैठे या फिर रात में सोते समय मांसपेशियों में ऐठन आ जाती है। इस वजह से पैर का वह हिस्सा काफी दर्द करता है। कई बार पैर को उठाने में भी हम सक्षम नहीं होते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हालांकि जब मांसपेशी को रिलैक्स छोड़ते हैं तो यह दर्द खुद ही धीरे-धीरे कम हो जाता है। सर्दी के मौसम में यह परेशानी ज्यादा होती है। ऐठन होने से वह हिस्सा बहुत सख्त हो जाता है और वहां पर तेज दर्द भी होने लगती है।

मांसपेशियों में ऐठन आने का कारण
  • मांसपेशी में ऐठन अधिक देर तक एक्सरसाइज करने से हो सकती है।
  • किसी दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भी हो सकता है।
  • मांसपेशियों से संबंधित कोई पुरानी समस्या के कारण ऐसा हो सकता है।
  • रात में लगातार एक ही स्थिति में सोने से भी मांसपेशी में ऐठन हो सकता है।
  • शरीर में पानी की कमी या खून के सही प्रवाह न होने से भी यह समस्या होती है।
  • शरीर में आवश्यक मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम की कमी से ही ऐठन की समस्या होती है।
मांसपेशियों में ऐठन को दूर करने के उपाय

1. अगर-अगर ऐठन की समस्या बार-बार होती है तो ज्यादा पानी का सेवन करें। सर्दी में भी गर्मी की मौसम की तरह कम से कम 1 लीटर पानी जरूर पिएं।

2. रात में सोने से पहले 15-20 मिनट तक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। यह मसल्स को मजबूत बनाती है।

3. मांसपेशियों में ऐठन अगर लगातार रहता है तो दर्द वाले स्थान पर बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की सिकाई करने से दर्द में राहत मिलेगी। गर्म कपड़ों से सिकाई कर सकते हैं।

4. ऐठन की समस्या होने पर लौंग का तेल से उस जगह मसाज करें। यह मांसपेशियों में ऐठन को कम करती है। लौंग के तेल को गुनगुना गर्म करें और हाथों से मालिश करें।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं में हमेशा डॉक्टर की उचित सलाह लें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now