आशु बाबा गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, आशु भाई ने लगाया लड़की पर गंभीर आरोप

आशु बाबा गैंगरेप

ब्यूरो रिपोर्ट। दिल्ली के पश्चिम विहार में आशु बाबा और उनके अधिवक्ता विशाल चोपड़ा ने एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशाल चोपड़ा ने बताया कि आशु बाबा पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने कहा कि याचिका में शिकायतकर्ता लड़की और उसके साथियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन डिमांड की एफआईआर दर्ज कराने और मामले की सी.बी.आई. से जांच कराने की मांग की गई है।

गैंगरेप मामले में आशु बाबा ने कई सबूतों के साथ जानकारी दी कि उनपर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली गाज़ियाबाद की लड़की ने सीपीडब्ल्यूडी के दो उच्च अधिकारियों पर भी गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। बाबा ने आरोप लगाया कि वो लड़की और उसके साथी केवल लोगों को एक्सटॉरशन के लिए फंसाते हैं।

अधिवक्ता विशाल चोपड़ा ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के उच्चाधिकारी डीसीपी रामगोपाल नायक के खिलाफ भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के उच्च अधिकारी डीसीपी राम गोपाल नायक के खिलाफ भी उनके पास कई सबूत हैं और उस लड़की के एजेंट राम नरेश शर्मा द्वारा आशु भाई गुरुजी केस में सात करोड़ रुपए बतौर एक्सटॉर्शन मनी मांगे जाने के सबूत भी आशु बाबा के पास हैं।

आशु बाबा ने आरोप लगाया कि उन पर केस दर्ज कराने वाली महिला जहां बिचौलिए के जरिए 13 करोड़ रुपये मांग रही थी, वहीं उनके जले जाने के बाद रकम तो कम हो गई, लेकिन इससे पता चलता है कि जो सिंडिकेट इस तरह की वसूली में जुटा है, उसकी पहुंच जेल तक भी है।

आशु बाबा उर्फ आशु भाई गुरुजी उर्फ आसिफ खान, बेटे समर खान मैनेजर रविशंकर व बिल्डर सौरभ कुमार के खिलाफ 8 सितंबर 2019 को दिल्ली के हौज खास थाने में सामूहिक बलात्कार छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोप-पत्र दाखिल किया था। मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने की थी। फिलहाल आशु बाबा के अलावा सभी आरोपी इस मामले में अंतरिम जमानत पर हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

अधिवक्ता विशाल चोपड़ा ने बताया कि महिला के आरोप के मुताबिक आशु बाबा और अन्य ने 2013 में उसके साथ दुषकर्म किया, जबकि 2019 में उसने केस दर्ज कराया। छह साल आखिर वह कहां रही? चोपड़ा ने लड़की पर आरोप लगाया कि महिला एक सिंडिकेट की सदस्य है।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी 2021 को पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच को 2 हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।


दिल्ली-एनसीआर समाचार अपने मोबाइल पर पाएं। देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ या हमारे होमपेज पर जाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

आशु बाबा गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, आशु भाई ने लगाया लड़की पर गंभीर आरोप

आशु बाबा गैंगरेप
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts