IPL ऑक्शन 2021: क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड, सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL ऑक्शन 2021

IPL ऑक्शन 2021 – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया जारी है। इस सीजन के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को शॉर्टसिस्टेड किया गया है। इनमें से 61 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। इस सीजन का सबसे मंहगे प्लेयर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्रिस मॉरिस बने। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

क्रिस मॉरिस साउथ अफ्रीका के ऑलराउंटर हैं। क्रिस मॉरिस आईपीएल लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 के आईपीएल के सीजन में युवराज सिंह को दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था। क्रिस मॉरिस की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी। वे बेस प्राइस से 21 गुना ज्यादा कीमत में बिके। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर खरीदा है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

अभी तक की नीलामी प्रक्रिया में क्रिस के बाद सबसे महंगे बिके ग्लेन मैक्सवेल। टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। ग्लेन का स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अबतक उन्होंने 108 विकेट भी चटकाए हैं। इस वजह से ग्लेन मैक्सवेल को अभी तक क्रिस के बाद सबसे मंहगे दाम में खरीदा गया है।

IPL ऑक्शन 2021 – कौन खिलाड़ी कितने में बिका?
  1. झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया) 14 करोड़, पंजाब ने खरीदा
  2. नाथन काउल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया) 5 करोड़, मुंबई ने खरीदा
  3. एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड) 3.20 करोड़, मुंबई इंडियन ने खरीदा
  4. डेविड मलान (इंग्लैंड) 1.50 करोड़, पंजाब ने खरीदा
  5. उमेश यादव (भारत) 1 करोड़, DC ने खरीदा
  6. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 1 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
  7. क्रिस मॉरिस (साउथ अफ्रीका) 16.25 करोड़, राजस्थान ने खरीदा
  8. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 14.25 करोड़, RCB ने खरीदा
  9. मोइन अली (इंग्लैंड) 7 करोड़, चेन्नई सुपर किंग ने खरीदा
  10. शिवम दुबे (भारत) 4.40 करोड़, राजस्थान ने खरीदा
  11. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 3.20 करोड़, केकेआर ने खरीदा
  12. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 2.20 करोड़, DC ने खरीदा
यह भी पढ़ें -   टोक्यो ओलंपिक को कोरोना के चलते किया गया स्थगित, 2021 में होंगे खेल

IPL ऑक्शन 2021 – भारत के खिलाड़ी कितने में बिके?

आईपीएल ऑक्शन 2021 में भारतीय खिलाड़ियों की बोली

  • कृष्णप्पा गौतम – सीएसके ने खरीदा 9.25 करोड़ में
  • शाहरुख खान – पंजाब ने खरीदा 5.25 करोड़ में
  • पीयूष चावला – राजस्थान ने खरीदा 2.40 करोड़ में
  • रजत पाटिदार – आरसीबी ने खरीदा 20 लाख में
  • रिपल पटेल – डेक्कन ने खरीदा 20 लाख में
  • सचिन बेबी – आरसीबी ने खरीदा 20 लाख में
Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।