सेना को मिलने वाला है अचूक हथियार अर्जुन मार्क 1ए टैंक, दुश्मनों की होगी छुट्टी

अर्जुन मार्क 1ए टैंक

नई दिल्ली। सीमा पर दुश्मन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना को एक अचूक हथियार मिलने वाला है। राफेल के बाद अर्जुन मार्क 1ए टैंक मिलने से भारतीय सेना की मजबूती और बढ़ जाएगी। अब भारतीय सेना हवा के साथ जमीन पर मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उन्नत टैंक अर्जुन मार्क 1ए देश को समर्पित करेंगे। हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 118 उन्नत अर्जुन मार्क 1ए टैंक को भारतीय सेना में शामिल करने का निर्णय लिया था। सभी टैंकों की कुल कीमत 8,400 करोड़ रुपए है। डिफेंस के क्षेत्र में इस टैंक के मिलने से और मजबूती आएगी।

उन्नत अर्जन टैंक को डीआरडीओ ने बनाया है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधिकारियों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी अर्जुन टैंक का अत्याधुनिक वर्जन देश को समर्पित करेंगे। इस टैंक को पूरी तरह से मेड इन इंडिया कार्यक्रम के तहत बनाया गया है। टैंक को डीआरडीओ (DRDO) ने बनाया है। यह भारतीय सेना की हर जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

बता दें कि भारत उन्नत अर्जुन टैंक को काफी समय से विकसित करने में जुटा हुआ था। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और डीआरडीओ प्रमुख डॉ जी सतीश रेड्डी के बीच सेना में स्वदेशी हथियार सिस्टम बनाने को लेकर चर्चा की गई थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

जमीन पर भी भारतीय सेना होगी मजबूत

गौतरलब है कि पिछले साल के अप्रैल – मई से ही पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव है। चीन और भारतीय सेना के बीच कमांडर स्तर की बातचीत भी हो रही है। इस इलाके में पिछले 10 महीनों से जारी तनाव के बीच चीन की सेना ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। ऐसे में अर्जुन मार्क 1ए टैंक के मिलने से भारतीय सेना और मजबूत हो जाएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सेना को मिलने वाला है अचूक हथियार अर्जुन मार्क 1ए टैंक, दुश्मनों की होगी छुट्टी

अर्जुन मार्क 1ए टैंक
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts