तेरी परछाई और मेरी खामोशियाँ!

तेरी परछाई और मेरी खामोशियाँ!

परछाइयों में भी जैसे कोई चेहरा रहता है

ख़ामोशियों में भी कुछ शोर रहता है

अब तो न तू है न वो वक्त है

फिर भी, गुज़रे वक़्त का इंतजार रहता है

 

कोशिशें हज़ार बार कीं ख़ुद को समझाने की

दिल फिर न तुझसे लगाने की

बीते लम्हों की यादें मिटाने की

फिर भी न जाने क्यों आज भी तेरा ही इंतजार रहता है

 

तू ऐसे शामिल है मुझमें  ऐसे

तेरे साथ बिताए हर लम्हों में जैसे

हर दिन होता था तीज-त्यौहार

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की एक साहसिक कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का एक ऐसा अभियान था जिसे विशेष रूप से आतंकवादियों के…

May 21, 2025
आम बजट 2024- 25

आम बजट 2024- 25: बिहार पर फोकस, मुद्रा लोन की सीमा बढ़ी, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने MODI 3.0 सरकार का पहला आम बजट 2024-…

Jul 26, 2024
हो जीवन उद्गार प्रिय

हो जीवन उद्गार प्रिय

इंद्रधनुषी सतरंगीझिलमिल हो नभ पंथकनक थाल में मेघ सजा होहो जीवन उद्गार प्रिय। सुरमई शामआँगन…

Apr 3, 2024

अब तो फीका सा लगता है सावन की भी ये बौछार

 

अब न मैं तुझमें शामिल हूं

तो न अब कोई सपना है

और न ही पहले सा तू अपना है

फिर भी क्यों है ये इंतजार

 

अब भी दिल की इस दिवाली में

जज़्बातों की रोज़ ही जलती होली

न जानें अब भी कैसी ये ख्वाहिश है

तुझसे मिलने की और तुझमें सिमट जाने की


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India