कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा – आप रोक लगाएंगे या हम लगाएं?

किसान कानूनों सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इन कानूनों पर आप रोक लगाएंगे या फिर हम लगा दें। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन पिछले एक महीने से ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश ने कहा कि जिस तरह से बातचीत की प्रक्रिया चल रही है, हम उससे निराश हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों की वैधता को लेकर एक किसान संगठन और वकील एमएल शर्मा ने चुनौती दी है।

वकील एमएल शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि कृषि और भूमि से संबंधित कानून बनाने का अधिकार राज्यों के पास है। इस विषय पर केंद्र सरकार को कानून बनाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 2 (राज्य सूची) में इसे स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। इसलिए इस कानून को निरस्त किया जाए।

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कानून स्थगित कर देंगे तो आंदोलन के लिए कुछ नहीं रह जाएगा। हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं, विरोध प्रदर्शन जारी रह सकता है। मगर इन सबकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हम कानून स्टे करने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तो करना ही होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि हम नहीं जानते कि आप समाधान का हिस्सा हैं या समस्या का हिस्सा हैं। हम कमेटी बनाने जा रहे हैं, अगर किसी को दिक्कत है तो वो बोल सकता है। कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने एक भी याचिका ऐसी नहीं है, जो यह बताए कि यह कानून किसानों के हित में है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी आशंका है कि एक दिन आंदोलन में हिंसा हो सकती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को इस सबकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। केंद्र सरकार कानून ला रही है तो इसे और बेहतर तरीके से कर सकती थी। अगर कुछ गलत हो गया तो इसके जिम्मेदार हम सब होंगे। कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं पता कि लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं कि नहीं लेकिन हमें उनके (किसानों) भोजन पानी की चिंता है।

वहीं आम जनता के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि क्या किसान संगठन आम जनता की परेशानी को समझ रहे हैं। कोर्ट साफ करे कि आंदोलनकारियों की बात को सही ठहरा हैं। कोर्ट ने कहा कि हम कानून पर नहीं बल्कि कानून के अमल पर रोक लगाएंगे।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा विवादास्पद कानून को निरस्त करने की किसान संगठनों की मांग को ठुकराने के बाद किसान नेताओं ने कहा था कि वे अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और वो कानून वापस होने के बाद ही आंदोलन खत्म करेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा – आप रोक लगाएंगे या हम लगाएं?

किसान कानूनों सुप्रीम कोर्ट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts