Highlights:
- 14 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार
- बन रहा है संकष्टी चतुर्थी का शुभ योग
- शिव पूजन के लिए कई शुभ समय
Highlights:
- 14 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार
- बन रहा है संकष्टी चतुर्थी का शुभ योग
- शिव पूजन के लिए कई शुभ समय
सावन सोमवार व्रत में कैसे करें शिव पूजन? सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे पवित्र और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। इसी कारण सावन में शिव पूजन और व्रत का विशेष महत्व है।
अगर आप पूरे सावन में पूजा नहीं कर सकते तो केवल सोमवार के दिन शिव जी की उपासना करने से भी विशेष पुण्य मिलता है। इस बार सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को है। इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग भी रहेगा, जिससे यह दिन और अधिक शुभ हो जाता है। बहुत से श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता
अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…
पंचांग के अनुसार 14 जुलाई को आयुष्मान योग शाम 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा। दोनों ही योग और नक्षत्र शिव पूजन के लिए शुभ माने जाते हैं।
शिव पूजन के विशेष मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक
- अमृत काल: रात 11 बजकर 21 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 55 मिनट तक
सावन सोमवार व्रत पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पास के किसी शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग को पहले गंगाजल से स्नान कराएं। फिर दूध, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से अभिषेक करें। पूजा में सफेद चंदन, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, तिल और फल चढ़ाएं। भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और नंदी को भी प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद शिव जी की आरती करें और ऊं नम: शिवाय या श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करें। अंत में खीर का भोग लगाकर पूजा पूर्ण करें।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































