Highlights:
- सिर्फ तीन आदतें बदलकर आप जीवनभर रह सकते हैं सेहतमंद
- संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पूरी नींद हैं फिटनेस की कुंजी
- इन आदतों से बुढ़ापे तक शरीर रहेगा एक्टिव और बीमारियों से दूर
Highlights:
- सिर्फ तीन आदतें बदलकर आप जीवनभर रह सकते हैं सेहतमंद
- संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पूरी नींद हैं फिटनेस की कुंजी
- इन आदतों से बुढ़ापे तक शरीर रहेगा एक्टिव और बीमारियों से दूर
Healthy Wellness Tips: हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक फिट और तंदुरुस्त बना रहे। लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता। इसके लिए लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव लाने होते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर हम न सिर्फ अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बन सकते हैं।
यहां हम आपको तीन ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं जो अगर आपने अपना लीं तो उम्र बढ़ने के बावजूद भी शरीर फिट और एक्टिव बना रहेगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Relationship Tips: 5 गुण जो बना देते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को बेमिसाल, क्या आपके अंदर है?
शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का नाम है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे…

Milk Benefits: खाली पेट दूध पीने के होते हैं गजब फायदे, लेकिन नुकसान भी जरूर जानें
Benefits of Milk: दूध एक दैनिक आहार है। दूध के कई फायदे और नुकसान भी…
Healthy Wellness Tips
संतुलित आहार लें
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कि आप हर दिन एक संतुलित डाइट लें। संतुलित आहार में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स की सही मात्रा होनी चाहिए। इसके लिए अपनी थाली में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, दालें और लीन प्रोटीन जैसे अंडे या मूंगफली शामिल करें। साथ ही जंक फूड, ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम करें।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
नियमित व्यायाम करें
रोजाना कम से कम 30 मिनट तक शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको किसी भारी-भरकम एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। तेज चलना, साइकिल चलाना, योग, तैराकी या डांस जैसी हल्की लेकिन लगातार की जाने वाली गतिविधियां शरीर को फिट रखने में मदद करती हैं। इससे न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है बल्कि दिल भी मजबूत होता है और मूड भी अच्छा बना रहता है।
नींद को प्राथमिकता दें
अच्छी सेहत के लिए नींद उतनी ही जरूरी है जितना खाना और पानी। एक वयस्क को रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है। दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो थकावट, चिड़चिड़ापन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सोने का समय तय करें और रात में हल्का खाना खाएं। सोने से पहले फोन और टीवी से दूरी बनाएं ताकि नींद जल्दी और गहरी आ सके।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




























