सपने में पानी देखना, इसका क्या मतलब होता है? जानें शुभ अशुभ फल

सपने में पानी देखना

सपने में पानी देखना का क्या मतलब होता है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग सपनों का अलग-अलग मतलब होता है। सपने में पानी देखना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का फल प्रदान करता है। सपने में पानी देखना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि सपने में गंदी पानी दिखाई दे तो यह अशुभता का संकेत होता है। आइए जानते हैं सपने में पानी देखना या दिखने का क्या मतलब होता है?

सपने में नदी का पानी देखना – यदि आपको सपने में नदी का दिखा है तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके सभी अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। आपको जो कुछ भी जीवन में पाने की इच्छा है वह जल्द ही आपको मिलने वाला है। सपने में नदी का पानी दिखना, इसका मतलब है कि आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने वाला है। आपको धन लाभ भी हो सकता है।

सपने में समुद्र का पानी देखना – यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखा है तो यह कहीं न कहीं अशुभता का संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा हुआ है तो आपको सावधान रहना चाहिए। समुद्र का अर्थ होता है ‘खारा’। सपने में समुद्र का पानी दिखने का संकेत है कि आपकी कटू वाणी से लोग आहत हो सकते हैं। उन्हें आपसे परेशानी हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सपने में बारिश का पानी देखना – यदि सपने में बारिश का पानी दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। बारिश का पानी दिखना यानी जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाला है।

सपने में बाढ़ का पानी दिखना – सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में बाढ़ या बाढ़ का पानी देखता है तो उसे अशुभ समाचार की प्राप्ति होती है। यह समाचार किसी की मृत्यु का भी हो सकता है। इसके साथ-साथ आपके साथ भी जल्द ही मृत्यु तुल्य कष्ट मिल सकता है। यदि ऐसा सपना आता है तो जल्द ही इसका उपाय करना चाहिए।

सपने में साफ पानी दिखना – यदि आपको सपने में साफ पानी दिखता है तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपको अपने काम में सफलता मिलने वाली है। जल्द ही आपको भविष्य में कोई अच्छा अवसर मिलने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस प्रकार का सपना आना व्यक्ति के जीवन में आपार सफलता की ओर इशारा करता है।

सपने में कुएँ का पानी दिखना – यदि आपको सोने के बाद सपने में कुएं का पानी दिखा है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इसका यह भी मतलब होता है कि जल्द ही आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

सपने में गंदा पानी दिखना – सपने में गंदा पानी दिखने का मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में या फिर काम में कोई अड़चन आने वाली है। यदि ऐसा सपना दिखा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा सपना आने पर यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपकी अपने बॉस के साथ लड़ाई हो सकती है। व्यापार करते हैं तो भारी नुकसान हो सकता है। इस समय कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको शुभ परिणाम नहीं मिल सकते हैं।

सपने में गरम पानी दिखना – यदि किसी व्यक्ति को सपने में गरम पानी दिखता है कि यह भी अशुभ होता है। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में नदी का पानी पीते हुए दिखना – यदि आप सपने में खुद को नदी का पानी पीते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। यह शुभ समाचार जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है।

सपने में झरना या पानी गिरना देखना – यदि सपने में आपको झरना दिखता है या फिर ऊंचाई से पानी गिरना दिखता तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई अपयश होने वाला है। आप बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए सपने में झरना दिखे तो सावधान रहें।

सपने में पानी में खुद को डूबते हुए देखना – यदि सपने में आप खुद को पानी में डूबते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ेगा। इसलिए यदि ऐसा सपना दिखे तो समय के अनुसार ही कार्य करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सपने में पानी देखना, इसका क्या मतलब होता है? जानें शुभ अशुभ फल

सपने में पानी देखना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts