रास्ते में पैसे मिलना बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए कैसे

रास्ते में पैसे मिलना शुभ या अशुभ

रास्ते में पैसे मिलना आपकी किस्मत को बदल सकता है। कई बार ऐसा होता है जब हम रास्ते में जा रहे होते हैं और अचानक हमारी नजर के सामने पैसे गिरे हुए मिलते हैं। कोई भी व्यक्ति रास्ते में गिरे हुए पैसों को नहीं छोड़ता है और उसे उठा लेता है। कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं और उन्हें सड़क से नहीं उठाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

पैसों को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर रुपयों पैसों को देखा जाता है। ऐसे में रास्ते में मिले पैसे को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। यदि घर लौटते समय रास्ते में आपको पैसा मिलता है तो उसे अपनी सेविंग वाली जगह पर रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होती है।

ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि रास्ते में उन्हें पैसे मिलते हैं लेकिन कुछ लोग उस पैसे को दान कर देते हैं तो कुछ लोग उसे गरीबों को दे देते हैं। रास्ते में यदि आपको सड़क पर गिरा हुआ पैसा लिखता है और आप उसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं तो इसे मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

घर से जाते समय पैसे मिलना, घर लौटते समय पैसे मिलना, ऑफिस पहुंचते समय पैसे मिलना, ऑफिस से जाते समय पैसे मिलना, सड़क पर चलते हुए पैसे मिलना, सभी के अलग-अलग मायने होते हैं। यदि आपको घर से जाते समय पैसे मिलते हैं तो उसे ऑफिस या अपने कामकाज के स्थान पर रखना चाहिए। इस पैसे को कभी भी खर्च नहीं करना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आपको घर लौटते समय पैसे मिलते हैं तो इसे आपको उस जगह पर रखना चाहिए जहां आप अपने पैसों की बचत करते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उस पैसे को अन्य पैसों से संपर्क ना रहे। इसके पीछे यह कारण है कि बाहर से मिला हुआ धन यदि आपके कमाए हुए धन में मिल जाएगा तो आपके बाकी कमाए हुए धन व्यर्थ के कामों में खर्च हो जाता है।

रास्ते में मिले हुए पैसों को आप अपनी डायरी के अंदर रख सकते हैं या फिर इसे किसी लिफाफे में लपेटकर रखना शुभ होता है। रास्ते में पैसा मिलना शुभ माना जाता है। रास्ते में मिले हुए पैसे को संभाल कर रखने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन तथा संपन्नता आती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

रास्ते में पैसे मिलना बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए कैसे

रास्ते में पैसे मिलना शुभ या अशुभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts