लद्दाख और अरुणाचल सहित जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग – विदेश मंत्रालय

लद्दाख और अरुणाचल

नई दिल्ली। भारत सरकार ने गुरुवार को चीन को सीधा जवाब देते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के अभिन्न अंग रहे हैं, हैं और रहेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि चीन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने लद्दाख और अरुणाचल सहित जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यह बयान चीन की उस टिप्पणी पर दिया है जिसमें चीन ने कहा था कि वह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश राज्य को मान्यता नहीं देता। श्रीवास्तव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चीन भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे जैसा कि वे दूसरों से अपेक्षा करते हैं।

चीनी बयान पर भारत का रूख कड़ा

विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीनी बयानवाजी का भी जवाब देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पर भी हमारा रुख कई बार स्पष्ट किया जा चुका है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न हिस्सा है। यह बात चीनी पक्ष को सर्वोच्च स्तर तक कई बार स्पष्ट रूप से बताई जा चुकी है।

बता दें कि भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सोमवार को कुछ सीमावर्ती इलाकों में भारत सरकार द्वारा निर्मित नए पुलों का उद्घाटन किया था। इसी उद्घाटन के बाद चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि चीन केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

चीन ने भारत द्वारा सीमा पर बुनियादी विकास को दोनों पक्षों के बीच तनाव की मुख्य वजह बताया। बता दें कि भारत सरकार ने एक के बाद एक कई सड़कों और नए पुलों का निर्माण सीमावर्ती इलाकों में किया है। सरकार इस दिशा में और तेजी के साथ काम कर रही है, ताकि सीमावर्ती इलाकों को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ा जा सके और आपात स्थिति में जल्द से जल्द राहत पहुंचाया जा सके।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

लद्दाख और अरुणाचल सहित जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग – विदेश मंत्रालय

लद्दाख और अरुणाचल
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts