नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी पर कहा कि मंत्रियों का काम कॉमेडी-सर्कस चलाना नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है, उसको करने के बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया और नोबेल जीता।
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम है उसको सुधारना न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए भारतीय नागरिक अभिजीत बनर्जी को लेकर कहा था कि वे वाम की ओर झुकाव रखने वाले व्यक्ति हैं। गोयल ने पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह से वाम की ओर झुकाव वाली है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
हाल ही में बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना का समर्थन किया था। बनर्जी ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और फिलहाल आंकड़ों से नहीं लगता कि देश इस संकट से उबर पाएगा। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































