सरकारी कार्यक्रम में तू-तू मैं मैं, कुंजवाल बोले हां मैं घमंडी हूं

सरकारी कार्यक्रम में तू-तू

जागेश्वर में गौरव VS कुंजवाल, जागेश्वर में राजनीति अब युवा VS कुंजवाल हो चुकी है, सरकार के 5 साल कार्यक्रम में कुंजवाल ने युवा भाजपा नेता गौरव पाण्डे के पिछले कुछ दिनों में दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वाले मुझ पर विकास ना करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि इस विधानसभा में जो भी काम हुआ है, वो मैंने यानी गोविंद सिंह कुंजवाल ने ही किया है।

कुंजवाल के द्वारा गौरव पांडे का नाम लेकर ये बात कहने पर मंच पर बैठे गौरव पाण्डे ने कहा कि काम करना विधायक की ही जिम्मेदारी है, लेकिन जिन गांवों में सड़कें नहीं हैं, उनका क्या, इलाके में हालत बदतर है, इसलिए जननेता को घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि घमंड तो रावण का भी नहीं रहा, तो इतना सुनते ही कुंजवाल तमतमा गए और उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हां मैं घमंडी हूं, और भाजपा कभी भी जागेश्वर में चुनाव नहीं जीत सकती।

जाहिर है कि युवा नेताओं के हालिया बयानों से पिछले 3 दशकों से जागेश्वर की राजनीति के धुरंधर कुंजवाल तमतमा चुके हैं और कहीं ना कहीं, गौरव पाण्डे ने पिछले कुछ समय में ग्रामीण इलाकों में खस्ताहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं का जो मुद्दा उठाया है, उसे कुंजवाल अपने लिए चुनौती मान ही नहीं रहे हैं स्वीकार भी रहे हैं और स्वीकारते हुए उन्होंने पूरी भाजपा को जागेश्वर विधानसभा में उनका तख्त हिलाने की चुनौती डे डाली है।

इस कार्यक्रम में इलाके के कांग्रेस विधायक ने मोदी सरकार पर भी जमकर वार किए। राशन अनाज, रोजगार की मोदी सरकार की योजनाओं का क्रेडिट खुद और कांग्रेस को देने की बात कही और हरीश रावत की कांग्रेस सरकार को ही बेहतर बताया। लेकिन ये पहला वाक्या नहीं है जब कुंजवाल ने युवा भाजपा नेता गौरव पाण्डे पर वार किया हो।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

नवंबर में रामलीला मंच बना था गौरव VS कुंजवाल का अखाड़ा

12 नवंबर को डूंगरा का रामलीला मंच भी भाजपा और कुंजवाल के बीच राजनीति का अखाड़ा बन गया था, तब गौरव पाण्डे ने जनता को रामलला का मंदिर पूर्ण होने पर अयोध्या ले जाने की बात कही तो इसपर कुंजवाल के साथी दीवान सिंह भसौड़ा भी गौरव पाण्डे के इस बयान पर गुस्सा गए थे और कुंजवाल ने राम मंदिर बनवाने का श्रेय कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट को दिया तो जनता भी नाराज हो गई और युवाओं ने जय श्री राम के साथ ही गौरव पाण्डे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद भी कुंजवाल नाराज हो गए थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सरकारी कार्यक्रम में तू-तू मैं मैं, कुंजवाल बोले हां मैं घमंडी हूं

सरकारी कार्यक्रम में तू-तू
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts