Palmistry: हाथ में एक से ज्यादा विवाह रेखा का क्या मतलब होता है? जानिए कहां होती है विवाह रेखा

हाथ में विवाह रेखा

Hath me Vivah Rekha: हाथ में विवाह रेखा से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में बारे में पता चलता है। कोई व्यक्ति अपने में जीवन में कैसा वैवाहिक जीवन में व्यतित करेगा, यह हाथ पर मौजूद विवाह रेखा से पता चलता है। कई लोगों की हाथों में दो विवाह की रेखा होती है। आइए जानते हैं कि हथेली में दो विवाह की रेखा का क्या मतलब होता है?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हाथ में मौजूद विवाह रेखा से उसके वैवाहिक जीवन के सुखद और दुखद होने का पता लगाया जा सकता है। पत्नी के साथ पति के रिश्ते कैसे होंगे या पत्नी के रिश्ते पति के साथ कैसे होंगे? इसका पता विवाह रेखा से लगाया जा सकता है। विवाह रेखा वैवाहिक जीवन और विवाह से संबंधित सभी जानकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। 

Follow us on Google News

किसी-किसी व्यक्ति के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा होती है। कई लोगों का मानना है कि यदि हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा है तो उस व्यक्ति की शादी एक से अधिक होगी। हालांकि कई मामलों में ऐसा नहीं होता है। यह जरूरी नहीं है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा है तो उसकी शादी भी एक से अधिक होगी। 

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   देश में कोरोना - 24 घंटे में 4213 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 68000 के करीब

टूटी हुई विवाह रेखा

यदि आपकी विवाह रेखा टूटी हुई है या टूटी हुई प्रतीत हो रही है तो यह दर्शाता है कि आपका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं रहने वाला है। आपके मैरिड लाइफ में तलाक के आसार बन सकते हैं। यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति की विवाह रेखा जितनी अधिक टूटी हुई होती है, उसका विवाह भी उतनी बार होने की संभावना होती है। 

दो सामांतर रेखाएं 

यदि आपके हाथ में दो सामांतर विवाह की रेखाएं मौजूद हैं और वह छोटी उंगली और हृदय रेखा के बीच में आती है तो ऐसे व्यक्ति की शादी 2 बार होने की संभावना रहती है। हालांकि ऐसा सभी के साथ नहीं होता है। यह भी हो सकता है कि शादी के बाद पति-पत्नी अलग भी रहे। 

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा, जानें क्या -क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

एक छोटी और सामांतर विवाह रेखा

अगर आपके हाथ में विवाह रेखा छोटी और सामांतर मैरिज लाइन है तो यह संकेत करता है कि आपकी वैवाहिक जिंदगी में कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है या एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की संभावनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   Hindi Horoscope Daily - जानिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन

हृदय रेखा की ओर झुकाव

अगर विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर झुकाव लिए हुए है तो यह वैवाहिक जीवन में परेशानियों को दर्शाता है। अगर विवाह रेखा आपकी हार्ट लाइन को काट रही है तो यह वैवाहिक जीवन में बहुत दयनीय स्थिति को दर्शाती है। 

चार से अधिक विवाह रेखा होना

कई लोगों की हाथों में एक से अधिक विवाह रेखा होती है। जिस व्यक्ति के हाथ में चार से अधिक विवाह रेखा होती है ऐसा व्यक्ति बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं और दूसरे लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय होते हैं। दूसरी तरफ यदि आपकी मेन लाइन स्पष्ट और गहरी नहीं है तो ऐसी कई संभावनाएं होती है कि शादी के बाद आप लोकप्रिय हो जाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते। इसे अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now