सपने में भगवान शिव को देखना या शिव की मूर्ति देखने का मतलब

सपने में भगवान शिव

Sapne me Shiv bhagwaan ko dekhna: सपने में भगवान शिव को देखना या भगवान शिव की मूर्ति को देखना शुभ सपना माना माना जाता है। कई बार हम लोग सपने में शिव और पार्वती को एक साथ देखते हैं। भगवान शिव से संबंधित किसी भी चीज को देखने का सपना शुभ माना जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपने में शिव और पार्वती को एक साथ देखने का मतलब होता है कि आपको नए अवसर मिलने वाले हैं। आपको जीवन में धन लाभ, यात्रा से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन भगवान शिव का तांडव करते हुए रूप देखना अशुभ माना जाता है। यह सपना भगवान शिव के क्रोध को दर्शाता है। ऐसे में ऐसे सपने से आपके जीवन में अशांति होने का संकेत मिलता है।

सपने में भगवान शिव को देखना

यदि आप सपने में भगवान शिव को देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन से परेशानियां जल्द ही खत्म होने वाली है। यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है और यह इस बात का संकेत होता है कि आपको सफलता और प्रसिद्धि की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में शिव की मूर्ति देखना

सपने में भगवान शिव की मूर्ति देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में पारिवारिक संबंधों में कुछ अच्छा होने वाला है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके संबंध आपके जीवन साथी से सुधारने वाले हैं। आप दोनों के बीच में प्रेम में बढ़ोतरी होने वाली है।

सपने में शिव का मंदिर देखना इस बात का संकेत देता है कि आपकी जिंदगी में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों का नाश होने वाला है। यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो वह समस्या भी आपकी जल्द ही दूर हो जाएगी। घर-परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और परिवार के सदस्यों के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा।

यदि आप सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए खुद को देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में शांति आने वाली है। आपको मन की शांति प्राप्त होने वाली है। खुद को शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए सपना देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-


सपने में महादेव को देखना क्या होता है?

सपने में महादेव को देखना क्या संकेत होता है क्या आपके जीवन की परेशानियां बहुत जल्द दूर होने वाली है। यह सपना प्रगति और प्रसिद्धि प्राप्ति करने का संकेत देता है।

सपने में शिव और पार्वती को देखने का मतलब क्या होता है?

सपने में भोलेनाथ और माता पार्वती को देखना एक विशेष कृपा का संकेत प्रदान करता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपके दांपत्य जीवन में कलह, और वाद-विवाद तथा दूरियां खत्म होने वाली है।

सपने में शिव जी की मूर्ति देखने का क्या मतलब है?

सपने में शिवलिंग देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन से सभी समस्याओं के खत्म होने का समय आ गया है और आपको तरक्की मिलने वाली है।

अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय पर विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से ही संपर्क करें। खबरों के लिए होम पेज पर जाएं

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now