गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें? जानें उचित तरीका

गुरुवार को विष्णु पूजा कैसे करें

गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी की पूजा विष्णु जी के साथ करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी कष्ट की अनुभूति नहीं होती है।

भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से महालक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। आप चाहे तो प्रभु विष्णु की पूजा प्रतिदिन कर सकते हैं लेकिन गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए उत्तम माना जाता है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन संबंधी समस्या का नाश हो जाता है। हालांकि भगवान विष्णु की पूजा गुरुवार को कैसे की जाती है, इस विषय में आज जानकारी दी जाएगी। नियम पूर्वक और श्रद्धा भाव से गुरुवार का व्रत करने से ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें?

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने नित्य क्रिया से निपटकर स्नान कर लें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा आरंभ करें। विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा करते वक्त पीला रंग का प्रयोग करना चाहिए। संभव हो सके तो खुद भी पीला रंग का ही कपड़ा पहनें।

स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहन कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर रखें। इसके बाद भगवान विष्णु के समक्ष पीले फूल अर्पित करें और पीले फलों का भोग लगाएं। भगवान विष्णु के समक्ष घी के दीपक जलाएं और उनकी पूजा-अर्चना करें तथा दीप-धूप दिखाएं।

पूजा करने के बाद भगवान विष्णु की आरती जरूर करें। किसी भी पूजा में ईश्वर के सामने आरती करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु साक्षात विराजमान होते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा अवश्य करना चाहिए।

गुरुवार के दिन इन उपाय को करें

भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय भी करना चाहिए। इन उपायों को गुरुवार के दिन करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में उन्नति तथा शांति मिलती है।

गुरुवार के दिन किसी मंदिर में केसर और चने के दाल का दान करना अति उत्तम माना जाता है। इस दिन घर से बाहर माथे पर तिलक लगाकर जाने से भी बहुत लाभ मिलता है।

गुरुवार के दिन घर से बाहर जाते वक्त माथे पर तिलक अवश्य लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि तिलक हमेशा पीली वस्तुओं का ही करें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करने से शिक्षा से संबंधित परेशानियां दूर होती है और भगवान बृहस्पति की कृपा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है तो गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु दोष का नाश हो जाता है। स्नान करते वक्त ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु दोष कम होता है।

यदि किसी व्यक्ति के जीवन में विवाह में रुकावट आ रही है तो गुरुवार के दिन गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। गुरुवार के दिन विधिवत रूप से गुरुवार का व्रत करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती है। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।

गुरुवार के दिन किसी व्यक्ति को न ही उधार देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब होती है और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा शुभ माना जाता है। ऐसा करन से जीवन में भाग्योदय होता है। पढ़ें- भगवान विष्णु की कृपा गुरुवार को प्राप्त करना चाहते हैं तो ना करें यह गलती

देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और उनका आर्शीवाद अवश्य लेना चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें? जानें उचित तरीका

गुरुवार को विष्णु पूजा कैसे करें
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts