जानिए, बुधवार को किस दिशा में यात्रा करना होता है शुभ

बुधवार को यात्रा करना शुभ या अशुभ?

बुधवार को यात्रा करने के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है। बुधवार को यदि यात्रा करना पड़े तो किस दिशा की यात्रा करना अच्छा होता है? आइए आज जानते हैं कि बुधवार के दिन किन-किन दिशाओं में यात्रा करें और किन दिशाओं में यात्रा नहीं करें।

जिंदगी में कई ऐसे मौके आते हैं जब हमें ना चाहते हुए भी यात्रा करना पड़ता है। कभी सैर सपाटे के लिए तो कभी अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए हम लोग यात्रा करते हैं। बिजनेस और व्यापार के लिए बिना कोई दिन देखे यात्रा करना पड़ता है।

इसलिए आज यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि बुधवार के दिन यदि आपको यात्रा करना पड़े तो किन दिशाओं की यात्रा करना अच्छा होता है और किन दिशाओं की यात्रा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

जब हम लोग यात्रा करते हैं तो कई बार कुछ यात्राएं हमारे लिए बहुत ही अच्छी होती है तो वहीं कुछ यात्राएं हमारे लिए कष्टदायक साबित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यात्रा से पहले कुछ खास नियमों को बताया गया है जिन्हें आप अपना कर अपनी यात्रा सफल और सुखद बना सकते हैं।

बुधवार को किस दिशा में करें यात्रा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से दिशाशूल लगता है। यात्रा में बाधा और कष्ट प्राप्त होता है। इसलिए इन 2 दिनों में पूर्व की तरफ यात्रा नहीं करना चाहिए।

रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करना अशुभ माना जाता है। रविवार-शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से दिशाशूल लगता है। इसलिए इस दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना अनुकूल नहीं होता है। गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है।

यदि आप दक्षिण दिशा की यात्रा करना चाहते हैं तो सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मंगलवार को आप पूर्व और दक्षिण दोनों ही देशों की यात्रा कर सकते हैं। बुधवार के दिन पूर्व और पश्चिम दिशा की यात्रा करना बहुत ही सुखद माना जाता है। लेकिन बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना अच्छा नहीं होता है।

गुरुवार के दिन आपको दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। दक्षिण दिशा की यात्रा इस दिन करने से दिशाशूल लगता है और यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ता है। दक्षिण दिशा की यात्रा को छोड़ करके आप गुरुवार के दिन अन्य सभी दिशा में यात्रा कर सकते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

शुक्रवार के दिन यदि आपको यात्रा करना हो तो शाम के समय की गई यात्रा सुखद और शुभ फल देने वाला होता है। शनिवार के दिन अपने घर की यात्रा को छोड़कर के अन्य किसी भी स्थान की यात्रा शुभ नहीं होती है। इसलिए शनिवार के दिन यदि आपको यात्रा करना पड़े तो कुछ खास उपायों को करके ही यात्रा करें। रविवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा करना बहुत ही शुभ माना गया है।

यात्रा दोष कैसे दूर करें?

कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं या कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करना आवश्यक होता है। ऐसे में ना चाहते हुए भी हमलोग विपरीत दिशाओं में यात्रा करते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपको ना चाहते हुए भी यात्रा करना पड़ता है तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं।

सोमवार के दिन यदि आपको यात्रा करना हो तो दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करना शुभ होता है। मंगलवार के दिन गुड़ खाकर यात्रा करना चाहिए। बुधवार के दिन यात्रा करने से पहले धनिया या तिल खाकर यात्रा करना शुभ होता है।

गुरुवार के दिन यात्रा करने से पहले दही खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। शुक्रवार को जो खाकर या दूध पीकर सफर पर निकल सकते हैं। शनिवार को उड़द या अदरक खाकर यात्रा करना शुभ माना जाता है। रविवार को यात्रा करने से पहले की अथवा दलिया खाकर यात्रा करना चाहिए।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हंट आई न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

जानिए, बुधवार को किस दिशा में यात्रा करना होता है शुभ

बुधवार को यात्रा करना शुभ या अशुभ?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts