Puja Tips: पूजा में काले और नीले रंग के कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए?

पूजा-पाठ की परंपरा में प्रत्येक छोटी-बड़ी बात का महत्व है। पूजा में पहने जाने वाले कपड़ों का रंग भी शामिल है। काले और नीले रंग को पूजा में अशुभ और वर्जित माना गया है
पूजा में काले रंग कपड़ा क्यों नहीं पहनना चाहिए?

Highlights:

  • काला रंग नकारात्मक ऊर्जा, शोक और तमोगुण का प्रतीक है।
  • नीला रंग भी ऊर्जा को सोखता है। पूजा में यह भी वर्जित है।
  • शनिदेव की पूजा में सिर्फ काले रंग का इस्तेमाल होता है।

Highlights:

  • काला रंग नकारात्मक ऊर्जा, शोक और तमोगुण का प्रतीक है।
  • नीला रंग भी ऊर्जा को सोखता है। पूजा में यह भी वर्जित है।
  • शनिदेव की पूजा में सिर्फ काले रंग का इस्तेमाल होता है।

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय वस्त्रों के रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। पूजा में काले और नीले रंग के कपड़े पहनने की मनाही है। इसके पीछे धार्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक कारण मौजूद हैं।

काले रंग से क्यों बचना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला रंग मृत्यु, शोक, नकारात्मकता और तमोगुण (जड़ता, अज्ञान) का प्रतीक माना गया है। इसे राहु और अशुभ ग्रहों से भी संबंधित माना जाता है। इससे पूजी में काले रंग के उपयोग पर प्रतिबंध है।

पूजा का मुख्य उद्देश्य मन को सत्वगुणी, शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखना है। काले रंग के वस्त्र मन में भारीपन, उदासी और निराशा पैदा कर सकते हैं। पूजा के समय मन को हल्का, शांत और ईश्वर-केंद्रित रखना जरूरी होता है।

काला रंग प्रकाश को अवशोषित करता है और सकारात्मक ऊर्जा को भी कम कर देता है। पूजा में ऊर्जा और प्रकाश की आवश्यकता होती है, इसलिए गहरे रंगों से बचा जाता है। काले रंग का प्रयोग केवल शनिदेव की पूजा में ही शुभ माना जाता है। अन्य सभी देवी-देवताओं की पूजा में इसे वर्जित किया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

नीले रंग से क्यों बचना चाहिए?

नीला रंग भी ऊर्जा को तेजी से सोखता है, जिससे पूजा के समय माहौल में जरूरी सकारात्मक ऊर्जा की हानि हो सकती है। जिस तरह काले पर्दे कमरे में रोशनी को कम कर देते हैं, उसी तरह नीला और काला रंग मनुष्य की आसपास की ऊर्जा को कम कर देते हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों और ज्योतिष में नीले रंग को भी अशुभ माना गया है, खासकर पूजा-पाठ के समय। किसी भी देवी-देवता की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनना वर्जित है, शनिदेव को छोड़कर।

पूजा में क्या पहनना चाहिए?

  • पीला, सफेद, केसरिया, हरा: ये रंग शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। पीला रंग तो गुरु बृहस्पति और मां सरस्वती का प्रतीक भी है, इसलिए पूजा में इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • संदेश: पूजा में वस्त्रों का रंग हम पर, हमारे मन और आसपास के वातावरण पर प्रभाव डालता है। इसलिए शुभ रंगों का चयन कर मन को पवित्र एवं शांत रखा जा सकता है।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts