राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 1 रुपए का पहला दान, मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट

नई दिल्ली। नवगठित राम मंदिर ट्रस्ट को सरकार की तरफ से पहला दान मिला है। केंद्र सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए नगद एक रूपए का दान दिया। सरकार की तरफ से यह दान गृह मंत्रालय में अपर सचिव डी मुर्मू ने दी। बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट बिना किसी शर्त के दान, अनुदान, चंदा, मदद या योगदान की रकम को अचल समपत्ति के तौर पर लेगा।

राम मंदिर ट्रस्ट में हिंदू पक्ष के वकील रहे 92 वर्षीय परासरन को ट्रस्टी बनाया गया है। परासरन के साथ-साथ ट्रस्ट में एक शंकराचार्य समेत पांच सदस्य धर्मगुरू इस ट्रस्ट में रहेंगे। 92 वर्षीय परासरन के अलावा अयोध्या के पूर्व शाही परिवार के राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्रा, अयोध्या के ही होम्योपैथी डॉक्टर अनिल मिश्रा और कलेक्टर को ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है।

पीएम के ऐलान के कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। बैठक में अयोध्या मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम धानीपुर, तहसील सोहावल रौनाही थाने के 200 मीटर के पीछे पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का प्रस्ताव पास हुआ। राज्य मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है।

राम मंदिर ट्रस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य

सुन्नी वक्फ बोर्ड को जो जमीन दी जा रही है, वह अयोध्या से करीब 22 किलोमीटर पहले है। यह जमीन लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर है। सुन्नी वक्फ बोर्ड को यह पांच एकड़ जमीन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिया जा रहा है। यह जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिए दी गई है। हालांकि यह बोर्ड पर निर्भर करता है कि वह इस जमीन का क्या करेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

बिहार के दलित ने रखी थी पहली ईंट

30 साल पहले राजीव गांधी की अगुआई वाली तत्कालीन केंद्र सरकार की अनुमति के बाद 9 नवंबर 1989 को प्रस्तावित राम मंदिर की पहली नींव पड़ी थी। राम मंदिर शिलान्यास के लिए विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन संयुक्त सचिव कामेश्वर चौपाल ने पहली ईंट रखी थी। कामेश्वर चौपाल बिहार के रहने वाले थे। वे एक दलित समुदाय से आते थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 1 रुपए का पहला दान, मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts