कांग्रेस अधिवेशन में मनमोहन सिंह ने कहा- मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया चौपट

manmohan-singh-said-at-the-congress-convention-modi-government-has-ruined-the-countrys-economy

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन का रविवार कोक तीसरा और अंतिम दिन है। दिल्ली में आयोजित इस महाधिवेशन को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संबोधित किया। महाधिवेशन में अपने संबोधन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने बीजेपी की सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी चुनाव में बड़े-बड़े बादे किये लेकिन कोई भी वादे सरकार ने जनता के सामने पूरे नहीं किये। इस मौके पर मनमोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन पिछले 4 सालों में खेती-किसानी की रफ्तार थम गयी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। लेकिन सरकार ने दो लाख भी नौकरियां नदीं दीं।

सोनिया का पीएम मोदी पर तंज, ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ सिर्फ ड्रामेबाजी

नोटबंदी और जीएसटी की आलोचना करते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को गलत तरीके से लागू करने की वजह से इनसे रोजगार खत्म हो गया। मनमोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए देश की विकास दर 12 फीसदी होना जरूरी है, जो फिलहाल संभव नहीं दिखती।

वहीं पाकिस्तान के मामले पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या पर समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-दूसरे से बात करनी होगी। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान द्वारा क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद पर कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात पर घेरते हुए कहा कि कश्मीर में माहौल लगातार बिगड़ रहा है। इसके लिए मोदी सरकार ने कोई रास्ता नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि हमें ये देखना होगा कि कश्मीर की सभी समस्याओं का समाधान कैसे तलाश होगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत

वहीं इस महाधिवेशन में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मौजूदा सरकार पर विदेश नीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विदेशों में भारत को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस पीएम मोदी की आलोचना करती है। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी संबोधन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके करीबियों के झूठे, फर्जी दावों और भ्रष्टाचार का हम सबूतों के साथ खुलासा कर रहे हैं। बता दें कांग्रेस का यह महिधिवेशन रविवार को शाम में संपन्न हो जाएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

यह भी पढ़ें-

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

आने वाली है सबसे तेज टेक्नोलॉजी, प्लेन से भी पहले पहुंचाएगी गन्तव्य स्थान पर

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

कांग्रेस अधिवेशन में मनमोहन सिंह ने कहा- मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया चौपट

manmohan-singh-said-at-the-congress-convention-modi-government-has-ruined-the-countrys-economy
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts