सोनिया का पीएम मोदी पर तंज, ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ सिर्फ ड्रामेबाजी

soniaswill-be-tensed-on-pm-modi-do-not-eat-and-will-not-eat-only-dramatization

नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए कांग्रेस के 86वें महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी का यह बयान कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, सिर्फ ड्रामेबाजी है।

इस मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बलिदान देने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नए अध्यक्ष के नेतृत्व में वह पार्टी बने जो एक बार फिर हमारे देश का बुनियादी एजेंडा तय करे। कांग्रेस वह पार्टी बने जो एक बार फिर हमारे देश की विविधता भरे समाज की उम्मीदों और आकांक्षाओं की नुमाइंदगी करे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी बने जो एक बार फिर देश की राजनीतिक और सार्वजनिक संवाद की सूत्रधार बने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत देश की जीत होगी। हम सबकी जीत होगी। कांग्रेस हमारे राष्ट्रीय जीवन का 133 वर्षों में इसलिए अभिन्न अंग है क्योंकि इसमें लोगों को भारतीय संस्कृति की तस्वीर दिखाई देती है।

ये हैं बिहार के ऐसे नेता जिनकी राजनीति सबके समझ से परे है

वहीं अपनी निजी जीवन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें परिस्थितियों ने सार्वजनिक जीवन में आने के लिए मजबूर किया जिसमें वह कभी नहीं आना चाहती थीं। सोनिया ने कहा, “पिछले चार साल में कांग्रेस को कमज़ोर करने के लिए साम, दाम, दंड भेद का खुला खेल खेला गया। सत्ता के अहंकार के आगे न तो कांग्रेस झुकी है, न तो कभी झुकेगी।

getty images

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और उनकी मंत्रियों के दावे को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि वह उनके भ्रष्टाचारों का सबूतों के साथ खुलाशा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो सत्ता की मनमानी से मुक्त हो जिसमें नागरिकों की गरिमा बनी रहे। प्रतिशोध, अहंकार मुक्त भारत हो और इसके लिए हर कांग्रेसी को हर बलिदान देने के लिए तैयार रहना है।

सोनिया गांधी के भाषण से पहले पार्टी अध्यक्ष ने दिन में महाधिवेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन भाषण में उन्होंने परिवर्तन की बात की।उन्होंने कहा कि देश को सही रास्ता सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी ही दिखा सकती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

यह भी पढ़ें-

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

हरियाणा के फरीदाबाद में लड़की के भूत ने बताया अपने कब्र का पता

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

सोनिया का पीएम मोदी पर तंज, ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ सिर्फ ड्रामेबाजी

soniaswill-be-tensed-on-pm-modi-do-not-eat-and-will-not-eat-only-dramatization
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts